Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

थावर चंद गहलोत ने राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ नागरिक परिषद की तीसरी बैठक की अध्‍यक्षता की

वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान के लिए नामांकन की तिथि 30 जून, 2018 तक बढ़ाई गई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2018

Last updated on: Jun 13, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय सामाजिक कल्‍याण और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने आज यहां राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ नागरिक परिषद की तीसरी बैठक की अध्‍यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय सामाजिक कल्‍याण व अधिकारिता राज्‍य मंत्री श्री विजय सांपला, संसद सदस्‍य श्री लाल कृष्‍ण आडवाणी, सामाजिक कल्‍याण व अधिकारिता मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम साहनी तथा परिषद के सदस्‍यों ने भाग लिया।अपने संबोधन में श्री थावल चंद गहलोत ने कहा कि सरकार वरिष्‍ठ नागरिकों के कल्‍याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस संदर्भ में पिछले 4 वर्षों के दौरान विभिन्‍न पहलों की शुरूआत की गई है। परिषद केन्‍द्र तथा राज्‍य सरकारों को वरिष्‍ठ नागरिकों के कल्‍याण तथा उनके जीवन स्‍तर को बे‍हतर बनाने से संबंधित सुझाव प्रदान करता है। परिषद की बैठक वर्ष में 2 बार आयोजित की जाती है। पहली और दूसरी बैठक का आयोजन क्रमश: 30 अगस्‍त, 2016 और 19 जून, 2017 को हुआ था।उन्‍होंने कहा कि हाल ही में शुभारंभ किये गये ‘राष्‍ट्रीय वयोश्री योजना’ का उद्देश्‍य बीपीएल श्रेणी के वरिष्‍ठ नागरिकों को दैनिक जीवन से संबंधित मेडिकल उपकरण उपलब्‍ध कराना है। 2017-18 और 2018-19 के लिए 290 जिलों की पहचान की गई है। इनमें से 49 जिलों में मूल्‍यांकन कार्य किया गया है। अब तक 29 जिलों में शिविर लगाये गये हैं और इससे बीपीएल परिवारों के 34069 वरिष्‍ठ नागरिकों को लाभ मिला है।श्री गहलोत ने कहा कि उनका मंत्रालय प्रत्‍येक वर्ष 1 अक्‍टूबर को अंतरराष्‍ट्रीय वृद्धजन दिवस (आईडीओपी) मनाता है। 2013 से वरिष्‍ठ नागरिकों के कल्‍याण के लिए किये गये उत्‍कृष्‍ठ कार्यों के संदर्भ में 13 श्रेणियों में वरिष्‍ठ नागरिकों व संगठनों को वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान / राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार दिये जाते हैं। उन्‍होंने सदस्‍यों को जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्‍न राष्‍ट्रीय व क्षेत्रीय अखबारों में नामांकन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किये गये हैं ताकि व्‍यापक प्रक्रिया प्राप्‍त हो तथा न्‍यायपूर्ण चयन किया जा सके। नामांकन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून, 2018 कर दिया गया है। उन्‍होंने कहा कि परिषद के सदस्‍य वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आज की बैठक में निम्‍न विषयों पर चर्चा हुई – माता पिता व वरिष्‍ठ नागरिक देखभाल और कल्‍याण अधिनियम, (एमडब्‍ल्‍यूपीएससी) 2007 में संशोधन ; राष्‍ट्रीय वयोश्री योजना (बीपीएल श्रेणी के वरिष्‍ठ नागरिकों को दैनिक जीवन से संबंधित मेडिकल उपकरण उपलब्‍ध कराना) ; वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए एकीकृत कार्यक्रम का पुनरीक्षण (आईपीएसआरसी) ; राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार / वयोश्रेष्‍ठ सम्‍मान ; वरिष्‍ठ नागरिक कल्‍याण कोष ; आईजीएनओएपीएस के अंतर्गत वित्‍तीय सहायता ; वरिष्‍ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा ; रेलवे स्‍टेशनों पर सुविधाएं तथा पीढियों के अंतर में सामंजस्‍य बनाना।वृद्धजनों के लिए बनी राष्‍ट्रीय नीति (एनपीओपी) 1999 के संदर्भ में सामाजिक न्‍याय व अधिकारिता मंत्री की अध्‍यक्षता में राष्‍ट्रीय वृद्धजन परिषद (एनसीओपी) का गठन किया गया। वृद्धजनों से जुड़े कार्यक्रमों व नीतियों के निर्माण के लिए एनसीओपी सर्वोच्‍च निकाय है। 1999 में राष्‍ट्रीय वृद्धजन परिषद (एनसीओपी) का गठन किया गया। इसकी अवधि 5 वर्ष निर्धारित की गई। 2005 व 2011 में इसका पुर्नगठन किया गया। 2012 में इसे नया नाम दिया गया – राष्‍ट्रीय वरिष्‍ठ नागरिक परिषद (एनसीएसआरसी)।केंद्रीय सामाजिक कल्‍याण और अधिकारिता मंत्री एनसीएसआरसी के अध्‍यक्ष हैं तथा केंद्रीय सामाजिक कल्‍याण और अधिकारिता राज्‍य मंत्री इसके उपाध्‍यक्ष हैं। इसके 30 सदस्‍य होते हैं जिन्‍हें विभिन्‍न केंद्रीय मंत्रालयों व विभागों से चुना जाता है ; राज्‍य सरकारों के 2 प्रतिनिधि होते हैं ; संसद के 2 प्रतिनिधि होते हैं (लोकसभा और राज्‍य सभा के वरिष्‍ठ सदस्‍य) ; देश के 5 क्षेत्रों (पूर्व, पश्चिम, उत्‍तर, दक्षिण और पूर्वोत्‍तर) से 1-1 प्रतिनिधि। इन्‍हें केंद्र सरकार नामित करती है। इसके लिए वरिष्‍ठ नागरिक एसोसिएशन,  पेंशन भोगी एसोसिएशन, एनजीओ और  विशेषज्ञों का चयन किया जाता है।

 

Tags: Thaawar Chand Gehlot , LK Advani , Vijay Sampla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD