Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्यमंत्री द्वारा सतलुज नदी के साथ लगते गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए नदी की सफाई को विश्वसनीय बनाने एवं किनारे मज़बूत बनाने के निर्देश

सिंचाई विभाग को तीन दिनों में इस संबंधी समूची रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Nov 2015

Last updated on: Nov 17, 2015, 00:00 IST

सतलुज नदी के साथ बसते गांवों को बाढ़ की मार से बचाने और जल के बहाव को दुरूस्त करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सिंचाई विभाग और माईनिंग अधिकारियों को रूप नगर जिले के इलाके में सतलुज नदी की सफाई यकीनी बनाने और इसके किनारों को मज़बूत बनाने के निर्देश दिए हैं।इसकी जानकारी देते हुए आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह मुख्यमंत्री निवास स्थान पर श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सिंचाई और माईनिंग विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए बादल ने सतलुज नदी में रेत की खदनों के कारण पानी के सही बहाव के राह में लगी रोको को योजनाबद्ध सुचारू ढंग से समाप्त करने के लिए तुरंत उचित कदम उठाने के लिए कहा है। 

उन्होंने आगामी तीन दिनों में इस संबंधी समूची रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए भी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि इस सतलुज नदी की सफाई और इसके किनारे पक्के करने का कार्य शीघ्रअतिशीघ्र आरंभ हो सके। मुख्यमंत्री ने इस बाढ़ से निपटने और पानी बहाव क ी समस्या के पक्के और ठोस हल की जरूरत पर बल देते हुए इस कार्य को योजनाबद्ध और कुशलतापूर्ण ढंग से यकीनी बनाने के लिए सिंचाई विभाग और माईनिंग अधिकारियों को समीप का तालमेल बनाने के लिए भी कहा ताकि रोपड़ जिले को लोगों को सतलुज नदी की मार से बचाया जा सके।

पहले चरण में सतलुज नदी में से रेत हटाने के सुझाव के संबंध में मुख्यमंत्री ने दोनों विभागों को सतलुज नदी में से खदानें हटाने और नदी के किनारे पक्के करने का कार्य समानांतर चलाने के निर्देश दिए ताकि यह कार्य तेजी से निपटाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि यह कार्य हर स्थिति में आगामी बरसात से पूर्व सफलतापूर्ण सम्पूर्ण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य से लोगों को बाढ़ की मार से बचाने के साथ-साथ पानी की सिंचाई के लिए सुचारू ढंग से भी प्रयोग हो सकेगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने गत् समय दौरान प्रधानमंत्री और केन्द्रीय जल स्त्रोत मंत्री के साथ भी इस संबंधी बैठकें की थी और नदीयों के पानी को राज्य के किसानों की जीवन रेखा बताया था। उन्होंने 4418 करोड़ रूपए के पड़े सिंचाई प्रोजेक्टों को शीघ्र स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री के दखल की मांग की थी। इन प्रोजेक्टों में सतलुज नदी में से निकलती नहरों के प्रसार, नवीनीकरण और आधुनिकीकरण के प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। 

स.बादल ने सतलुज नदी में से निकलती नहरों की पुर्न जीवित, प्रसार और आधुनिकीकरण के लिए 918 करोड़ रूपए की विशेष फंड जारी करने के लिए भी केन्द्र से मांग की थी। बैठक में अन्य के अतिरिक्त श्री आनन्दपुर साहिब से लोक सभा सदस्य प्रो.प्रेम सिंह चंदूमाजरा, प्रधान सचिव उद्योग व वाणिज्य श्री अनिरूद्ध तिवाड़ी, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता श्री अनिल सूद, मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री के जे एस चीमा, रोपड़ के उपायुक्त तनु कश्यप तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Prem Singh Chandumajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD