Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूरी मानवता को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एंटाल्या (तुर्की) , 15 Nov 2015

Last updated on: Nov 15, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मानव जाति से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। तुर्की में जी-20 बैठक से इतर ब्रिक्स देशों के नेताओं की बैठक में मोदी ने यह बात कही। पेरिस में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में करीब 130 लोगों के मारे जाने के दो दिन बाद मोदी ने ब्रिक्स की बैठक में कहा, "हम पेरिस में आतंक के भयावह हमलों की एक साथ मिलकर कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। पूरी मानवता को साथ आना होगा और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होना होगा।"

ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका का एक संगठन है।मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट प्रयास की जरूरत आज जैसी पहले कभी नहीं रही। उन्होंने कहा, "यह ब्रिक्स नेताओं की प्राथमिकता में भी होना ही चाहिए।"मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स को काफी महत्व देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम अन्य सदस्यों द्वारा किए गए अच्छे कामों को आगे बढ़ाना चाहते हैं।"मोदी ने कहा, "वक्त की मांग है कि हम प्रतिक्रियाशील, समेकित और सामूहिक समाधान की तरफ ध्यान दें..जब भारत ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा तो यही सोच होगी।"

भारत फरवरी 2016 में ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालेगा। अभी यह रूस के पास है।मोदी ने कहा, "नया विकास बैंक, मुद्रा भंडार व्यवस्था, ब्रिक्स के आर्थिक सहयोग की रणनीति-ये सभी हमारी स्पष्ट सोच के प्रमाण हैं। साथ मिलकर हम जी-20 को भी एक शक्ल दे सकते हैं।"मोदी ने इस बात पर खुशी जताई कि चीन 2015 में जी-20 की अध्यक्षता संभालेगा। उन्होंने कहा, "हम चीन को अपने पूरे सहयोग का भरोसा दिलाते हैं।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD