Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

असहिष्णुता संबंधी विरोध प्रदर्शनों के पीछे राष्ट्र विरोधी भावनाएं : आरएसएस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 03 Nov 2015

Last updated on: Nov 03, 2015, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को कहा है कि असहिष्णुता के नाम पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के पीछे राष्ट्र विरोधी भावनाएं काम कर रही हैं। आरएसएस ने पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध की अपनी मांग दोहराई है। पश्चिम बंगाल के प्रांत कार्यवाहक जिशनु बोस ने रांची में आरएसएस की कार्यकारी समिति की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यहां संवाददाताओं से ये बातें कही। उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में पश्चिम बंगाल में आरएसएस का अच्छा विस्तार हुआ है।

बोस ने कहा, "जो लोग असहिष्णुता के मुद्दे पर हो-हल्ला कर रहे हैं, वे केंद्र सरकार की कामयाबी से जले हुए लोग हैं। ये विरोध प्रदर्शन इनके मन में छिपी राष्ट्र विरोधी भावनाओं की अभिव्यक्ति हैं।"बोस ने गोमांस की अफवाह पर दादरी में एक व्यक्ति की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने कोलकाता में हाल ही में भाषा ओ चेतना समिति द्वारा आयोजित 'बीफ पार्टी' को अशोभनीय करार दिया। बोस ने कहा, "बीफ पार्टी अशोभनीय और निंदनीय कृत्य था। 

क्या हम पर सांप्रदायिक तनाव फैलाना का आरोप नहीं लगता अगर हम ऐसे ही पोर्क पार्टी आयोजित करते? इस तरह की घटनाओं की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।"उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में आरएसएस की जड़ें मजबूत हुई हैं।बोस ने कहा, "राज्य (पश्चिम बंगाल) के 341 विकास खंडों में से 262 में हमारे दैनिक और साप्ताहिक कार्यक्रम हो रहे हैं। राज्य में शाखाओं की संख्या 1492 हो गई है। 2014 में यही संख्या 1240 थी।"बोस ने कहा कि देश भर में आरएसएस की 50432 शाखाएं लग रही हैं। यह संख्या 2014 की संख्या की तुलना में 6684 अधिक है।

 

Tags: RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD