Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

पैराग्लाइडिंग विश्व कप : दिग्गजों को पछाड़कर स्विस पायलट कुफर ने जीता खिताब

कुफर
कुफर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीर (हिमाचल प्रदेश) , 31 Oct 2015

Last updated on: Oct 31, 2015, 00:00 IST

स्विट्जरलैंड के पायलट माइकल कुफर ने दिग्गजों को पछाड़कर शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बीर और बिलिंग में आयोजित एएआई पैराग्लाइडिंग विश्व कप-2015 के पांचवें चरण का खिताब जीत लिया। प्रतियोगिता के अंतिम प्रतिस्पर्धी दिन कुफर हालांकि निर्णायक टास्क में मेक्सिको के मैनुएल क्विंटालीना से 14 सेकेंड बाद में लैंडिंग साइट पर पहुंचे लेकिन पीछे के टास्कों में नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन के कारण कुफर को ओवरऑल खिताब मिला।कुफर पहले टास्क में नौवें, दूसरे टास्क में दूसरे, तीसरे टास्क में 28वें, चौथे टास्क में 16वें और पांचवें टास्क में दूसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग का खिताब जापान की युकी सातो ने जीता। अंतिम टास्क में सातो ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंतिम टास्क पोलैंड की महान पायलट क्लाउडिया बुल्गाकोव ने जीता। महिला वर्ग में चेक गणराज्य की पेट्रा स्लीवोवा ने ओवरऑल में दूसरा स्थान हासिल किया।

भारतीय पायलटों में अजय कुमार ने पांच टास्क में कुल 2703 अंक जुटाए जबकि गुरप्रीत ढींढसा ने 2223 और अरविंद पॉल ने 2169 अंकों के साथ भारतीयों में तीसरा स्थान हासिल किया। विश्व कप में हिस्सा लेने वाले 129 पायलटों में अजय 31वें स्थान पर रहे जबकि गुरप्रीत 63वें और अरविंद 70वें स्थान पर रहे।कुफर का यह पहला विश्व कप खिताब है। स्विट्जरलैंड के जर्मन भाषी इलाके से आए कुफर अपनी इस सफलता से बेहद खुश दिखे। इससे पहले कुफर ने अपने ही देश में आयोजित विश्व कप में तीसरा स्थान हासिल किया था।पुरुषों में स्पेन के चालक जेवी बोनेट डालमाउ ने 3257 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कुफर के 3266 अंक हैं। पूर्व विश्व नम्बर-1 फ्रांस के जूलियन विट्र्ज 3254 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।विट्र्ज ने तीसरा टास्क जीता था। इसी तरह मेक्सिम पिनोट ने पहला, बोनेट ने दूसरा, फ्रांस के जूनियन ब्रंग ने चौथा और मैनुएल ने पांचवां टास्क जीता। पहले और दूसरे प्रतिस्पर्धी दिन खराब मौसम के कारण टास्क रद्द कर दिए गए थे। टास्क-4 असल में 93. 8 किलोमीटर का था लेकिन मौसम खराब होने के कारण उसे पहले ही समाप्त कर दिया गया। उस समय विजेता ने 34 किलोमीटर का टास्क पूरा किया था।हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने विजेता को ट्राफी भेंट की। कुफर ने पुरस्कार लेने के बाद कहा, "मुझे भारत से प्यार हो गया है। यहां का खाना और लोग बहुत अच्छे हैं। बीर-बिलिंग शानदार जगह है। यह स्थान ऐसा है, जैसा एक पायलट अपने सपने में देखता है।"

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD