Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फ्रेंच ओपन : एलिना स्वितोलिना को हराकर मार्टा कोस्तयुक ने रचा इतिहास, पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sports News, Tennis, French Open, French Open 2026, Marta Kostyuk, Elina Svitolina, Paris
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पेरिस , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 12:55 IST

मार्टा कोस्तयुक ने ओपन एरा के पहले 'ऑल-यूक्रेनी' ग्रैंड स्लैम क्वार्टरफाइनल में हमवतन एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-2 से मात दी। इसी के साथ कोस्तयुक ने रोलैंड गैरोस में अपने पहले बड़े सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। पेरिस में 15वीं वरीयता प्राप्त 23 वर्षीय मार्टा कोस्तयुक ने 7वीं वरीयता प्राप्त स्वितोलिना को 1 घंटे 49 मिनट चले मुकाबले में शिकस्त दी।

कोस्तयुक ने शानदार अंदाज में मैच का समापन करते हुए अंतिम 14 में से 13 अंक अपने नाम किए। यह 'क्ले-कोर्ट' पर कोस्त्युक की 17वीं जीत रही। इस सीजन में वह पहले ही रूएन और मैड्रिड में खिताब जीत चुकी हैं। कोस्त्युक ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया, लेकिन स्वितोलिना ने दूसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए 6-2 से जीत दर्ज करते हुए मैच को बराबरी पर ला दिया।

हालांकि, युवा खिलाड़ी ने निर्णायक सेट में अपने खेल का स्तर और ऊंचा उठाया। उन्होंने मैच के अंतिम क्षणों में पूरी तरह से अपना दबदबा बनाए रखा और एक यादगार जीत हासिल की। इस नतीजे से कोस्त्युक का स्वितोलिना के खिलाफ 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड 2-1 हो गया। उनकी प्रतिद्वंद्विता ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018 में शुरू हुई थी, जहां 15 साल की कोस्त्युक अपने ग्रैंड स्लैम डेब्यू में स्वितोलिना से हार गई थीं।

तब से, कोस्त्युक ने लगातार इस अंतर को कम किया है। इस मुकाबले का महत्व टेनिस से कहीं बढ़कर था, क्योंकि यह मैच यूक्रेन में हुए एक रूसी हमले के 24 घंटे से भी कम समय बाद खेला गया। इस हमले में कथित तौर पर कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी। कोर्ट पर दिए गए एक भावुक इंटरव्यू के दौरान, कोस्त्युक ने इस ऐतिहासिक जीत को अपने देश को समर्पित करते हुए कहा, "मैं अपनी बात की शुरुआत आज एलिना के साथ खेले गए इस ऐतिहासिक मैच से करना चाहूंगी।

यूक्रेन में, खासकर कीव में, हमने एक और बेहद मुश्किल रात का सामना किया है। बहुत से लोगों की जान चली गई है। मैं इस जीत को यूक्रेनी लोगों और उनके अदम्य साहस को समर्पित करती हूं।" इस जीत के साथ, कोस्त्युक ओपन एरा में रोलैंड गैरोस के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली यूक्रेनी महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

वह एलिना स्वितोलिना और डायना यास्त्रेम्स्का के बाद ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली तीसरी यूक्रेनी खिलाड़ी हैं। इस जीत के साथ, कोस्त्युक ने क्ले कोर्ट पर स्वितोलिना की लगातार 10 मुकाबलों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला 8वीं वरीयता प्राप्त मिरा एंड्रीवा से होगा।

स्वितोलिना के लिए यह हार काफी निराशाजनक रही। पेरिस क्वार्टरफाइनल में यह उनकी छठी हार थी, जिसके साथ ही उनका रिकॉर्ड 0-6 हो गया। इस मैच से पहले, टूर पर साथी यूक्रेनी खिलाड़ियों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 10-2 का था।

 

Tags: Sports News , Tennis , French Open , French Open 2026 , Marta Kostyuk , Elina Svitolina , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD