प्रधानमंत्री मोदी ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी
Web Admin
5 Dariya News
नई दिल्ली , 31 Oct 2015
Last updated on: Oct 31, 2015, 00:00 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को यहां आयोजित 'रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने देशवासियों से पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने और देश की एकता एवं अखंडता के लिए काम करने का आग्रह किया। मोदी ने राजपथ पर हजारों की संख्या में एकजुट हुए लोगों को शपथ भी दिलाई। इस मौके पर यहां स्कूल और कॉलेजों के छात्रों, अर्धसैनिक बलों के सैन्यकर्मियों और दिल्ली एवं आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया।