Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आतंकवाद से निपटने में अफ्रीका संग सहयोग मजबूत करेगा भारत : नरेंद्र मोदी

The Prime Minister, Shri Narendra Modi and the Leaders of African nations in the Family Photograph, at the inaugural ceremony of the 3rd India Africa Forum Summit 2015, in New Delhi on October 29, 2015.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Oct 2015

Last updated on: Oct 29, 2015, 00:00 IST

अफ्रीका में आतंकवादी घटनाओं में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी देशों के साथ समुद्री सुरक्षा व आतंकवाद से निपटने में सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। यहां भारत-अफ्रीका मंच शिखर सम्मेलन (आईएएफएस) को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ कड़ियां हैं, जो भारत और अफ्रीका को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट करती हैं।उन्होंने कहा, "आज की तारीख में दुनिया के कई हिस्सों में हिंसा व अस्थिरता की आंधी में भी बेहतर भविष्य का दीया टिमटिमा रहा है। 

जब आतंकवाद अफ्रीका के स्कूलों, सड़कों, समुद्र तटों व मॉलों में लोगों का जीवन खत्म करता है, तो भारत उस दर्द को अपना समझकर उसे महसूस करता है। और हम उन कड़ियों को देखते हैं, जो हमें आतंकवाद के खतरे के प्रति एकजुट करता है।"उन्होंने कहा कि जब देश गृह युद्ध में फंसते हैं, तो उससे कोई अछूता नहीं रहता है।मोदी ने कहा, "हम यह भी महसूस करते हैं कि जब हमारे महासागर व्यापार के लिए सुरक्षित नहीं रह जाते, तो इसका खामियाजा हम सबको उठाना पड़ता है। 

हम जानते हैं कि हमारा साइबर नेटवर्क व्यापक मौके लाता है, लेकिन साथ में यह जोखिम भी पैदा करता है। जब सुरक्षा की बात आती है, तो दूरी हमें अलग नहीं कर सकती।"उन्होंने कहा, "यही कारण है कि हमारी इच्छा समुद्री सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने और आतंकवाद व चरमपंथ से निपटने की है। यही कारण है कि अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर संयुक्त राष्ट्र का व्यापक सम्मेलन अवश्य होना चाहिए।"मोदी ने कहा कि भारत अफ्रीकी संघ के शांति प्रयासों को अपना समर्थन बरकरार रखेगा।उन्होंने कहा, "हम यहां तथा अफ्रीका में अफ्रीकी शांतिरक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियान से संबंधित फैसलों पर हमारी आवाज एक होनी चाहिए।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD