Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा अकाली-भाजपा गठजोड़ के समूह नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं कोअमन-शांति विरोधी ताकतों के खिलाफ डटने का आह्वान

कुछ आंतरिक एवं बाहरी ताकतें पंजाब को पुन:काले दौर में धकेलने की ताक में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीआनंदपुर साहिब/रूप नगर , 21 Oct 2015

Last updated on: Oct 21, 2015, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज अकाली-भाजपा गठजोड़ के समूह नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं को राज्य की अमन-शांति, भाईचारक सांझ, विकास व खुशहाली को क्षति पहुंचाने के लिए सक्रिय आंतरिक एवं देश से बाहरी ताकतों के नापाक इरादों को नाकामयाब करने के िलए डट जाने का आह्वान किया है।आज यहां तख्त श्री केसगढ़ साहिब में राज्य में पावन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की घोर बेअदबी की घटित घटनाओं के पश्चाताप के तौर पर करवाए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत संगतों को सम्बोधन करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य की अमन- शांति एवं खुशहाली की दुश्मन ऐसी ताकतें इस समय सक्रिय हैं जिनका एक नुकाती एजेंडा शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ सरकार को अस्थिर करना है क्योंकि वह अपने नापाक इरादे पूर्ण करने के लिए गठजोड़ सरकार को सबसे बड़ी अड़चन समझती है। 

उन्होंने कहा कि राज्य में अमन शांति एवं सम्प्रदायिक सद्भावना को क्षति पहुंचाने की गहरी साजिश चल रही है ताकि  गठजोड़  सरकार को कमजोर किया जा सके। स. बादल ने कहा कि निसंदेहहम इस समय नाजुक दौर में से गुजर रहे हैं परंतु अकाली-भाजपा गठजोड़ के सभी नेता एवं कार्यकत्र्ता ऐसी ताकतों के बुरे हथकंडों संबंधी लोगों को अवगत करवाने के लिए आगे आएं ताकि शांतिमय राज्य में दरार डालने वाली चालें चलने वाली ताकतें सिर ना उठा सकें।गठजोड़ सरकार के नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं के लिए विस्तृत कार्यक्रम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने गांवों एवं शहरों में श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश करवा कर अकाल पूरख के चरणों में राज्य की अमन शांति और भाईचारक सांझ की कायमी के लिए अरदास करने की अपील की उन्होंने कहा कि दोनों भागीदार पार्टी के नेता एवं कार्यकत्र्ता सदा ही आपसी सांझ सम्प्रदायिक सद्भावना एवं एकता के नैतिक मूल्यों पर पहरा देते आए हैं और उनको पूरी उम्मीद है कि मौजूदा दौर में अमन शांति को कायम रखने के लिए वह दृढ़ रहेंगे।

पावन श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटित कायरता पूर्ण घटनाओं से सियासी लाभ कमाने वाले लोगों को कड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऐसी अमानवीय घटनाओं से प्रत्येक सिख का हृदय गहरी पीड़ा में से गुजर रहा हो तो उस समय भी कुछ लोग सस्ती शौहरत के लिए राज्य सरकार विरूद्ध घटिया कुप्रचार करने से वाज नहीं आते। उन्होंने कहा कि रोष प्रदर्शन एवं जबरी दुकानें बंद करवाने के प्रयास व्यर्थ हैं क्योंकि वह ऐसी कार्रवाईयों से आम लोगों को परेशान करते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पवित्र श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाओं से प्रत्येक सिख के मन को गहरी ठेस पहुंची है एवं यहां तक कि इसको शब्दों मेंब्यान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के कारण वह स्वयं भी बहुत पीड़ा में से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी बहुत बड़ी जिम्मेवारी है जिस कारण वह एक साधारण सिख के तौर पर भूल बखशाने के लिए अमृतसर में श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए और अमन शांति सम्प्रदायिक सद्भावना और भाई चार सांझ के लिए अकाल पूरख के चरणों में अरदास की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ताकतें हमेशा ही राज्य में गड़बड़ वाली स्थिति बनाने की ताक में रहती हैं पर गठजोड़ सरकार सदा अमन अमान को कायम रखने के लिए दढ़ रही हेै व रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सीमा राज्य होने के बावजूद यहां अमन शांति व भाईचारक सांझ कायम रही है पर पिछले कुछ दिनों में घटित अमानवीय घटनाओं के कारण राज्य पुन:नाजुक दौर से गुजर रहा है। स. बादल ने कहा कि गत् समय में पंजाब को काले दौर में धकने वाली कुछ ताकतें पुन: सक्रिय हैं जिस कारण ऐसी ताकतों के मंसूबों को असफल करने के लिए पंजाब के लोगों को राज्य सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस या राज्य सरकार अपने स्तर पर सफलता हासिल नहीं कर सकती।इस घिनौने जुर्म के दोषों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए दृढ़ता जाहिर करते मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाल पुरख की कृपा स्वरूप कुछ घटनाओं के दोषियों को मिसाली सज़ा दिलाई जाएगी। स.बादल ने दुख व्यक्त करते कहा कि यह बहुत ही दुर्भाज्यपूर्ण बात है कि श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के मान-सम्मान के लिए सेवा निभाने वाले लोग ही ऐसे गुनाहों के भागी बनें हैं।

तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी मल्ल सिंह ने श्री अखंड पाठ साहिब के भोग की अरदास की और राज्य में अमन-शांति, भाईचारक सांझ की कायमी और सरबत का भला मांगा।इस अवसर पर कैबिनट मंत्री डा.दलजीत सिंह चीमा व श्री मदन मोहन मित्तल, श्री आनंदपुर साहिब से लोक सभा सदस्य प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और विधायक व महिला अकाली दल की प्रधान बीबी जगीर कौर ने भी संगतों के सामने अपने विचार पेश किए।इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल, बीबी महिन्द्र कौर जोश व श्री एन के शर्मा, विधायक जत्थेदार सुरेन्द्र सिंह भूल्लेवाल राठां, अकाली नेता बीबी सतवंत कौर, जत्थेदार उजागर सिंह वडाली के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर रूप नगर तनु कश्यप, जिला पुलिस मुखी श्री वीरेन्द्र पाल सिंह व बड़ी संख्या में अकाली-भाजपा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD