Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

आरएएफ में कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता : हरिभाई पार्थीभाई चौधरी

आरएएफ में कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता : हरिभाई पार्थीभाई चौधरी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिकंदराबाद , 08 Oct 2015

Last updated on: Oct 08, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने कहा कि त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) देश भर में कानून और व्यवस्था की मुश्किल परिस्थितियों से निपटने के लिए सबसे सुसंगत और शीघ्र कार्रवाई की अंतर्निहित क्षमता वाला बल है। चौधरी गुरुवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में आरएएफ के नीली वर्दी धारक सैन्यकर्मियों के 23वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। हरिभाई पाथीर्भाई चौधरी ने कहा कि भारत के 10 संवेदनशील स्थलों पर तैनात आरएएफ यूनिटों के द्वारा विभिन्न सांप्रदायिक दंगों, धार्मिक उन्मादों से पैदा होने वाली स्थितियों से निपटने और बचाव और राहत अभियानों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। 

उन्होंने कहा कि बल अपने उत्तरादायित्वों के क्षेत्रों में सामाजित सौहार्द और सामाजिक शांति को भी प्रोत्साहन दे रहा है। उन्होंने आरएएफ द्वारा स्वच्छ भारत, पारिस्थितिकी संरक्षण और अक्षय ऊर्जा एवं पर्यावरणीय शिक्षा पर शुभारंभ की गई विभिन्न परियोजनाओं की भी प्रशंसा की। चौधरी ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में आरएएफ के विभिन्न पुरुष और महिला दस्तों को नियमित रूप से भेजने की भी सराहना की। उन्होंने जानकारी दी कि आरएएफ की शक्ति को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पांच और आरएएफ यूनिटों को बढ़ाने की अनुमति दी गई है। 

इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के महानिदेशक प्रकाश मिश्रा, सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक दुर्गा प्रसाद और अन्य विभिन्न केंद्रीय पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Haribhai Parthibhai Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD