Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केन्द्रीय खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने इंदौर में आयोजित चौथे राष्ट्रीय खान व खनिज सम्मेलन में ‘एल्यूमिनियम : द फ्यूचर मेटल’ शीर्षक पुस्तक का विमोचन किया

केन्द्रीय खान मंत्री ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए नाल्को द्वारा विशिष्ट रूप से डिजाइन किए गए नमस्या मोबाइल एप्प का शुभारंभ किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 13 Jul 2018

Last updated on: Jul 13, 2018, 00:00 IST

केन्द्रीय खान, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नाल्को के सीएमडी डॉ. तपन कुमार चंद द्वारा लिखित पुस्तक 'एल्यूमिनियम: द फ्यूचर मेटल' का विमोचन किया। इस पुस्तक में एल्यूमीनियम उद्योग की पूरी मूल्य श्रृंखला पर विशेष ध्यान दिया गया है। डॉ. चंद द्वारा लिखित यह दूसरी पुस्तक है। इससे पहले, उन्होंने 'एल्यूमिनियम: द स्ट्रैटेजिक मेटल' नामक पुस्तक लिखी थी। नीति निर्माताओं और उद्योगजगत के प्रतिनिधियों ने इस पुस्तक की बहुत सराहना की थी। नई पुस्तक में एल्यूमीनियम धातु के बारे में व्यापक जानकारी दी गई है तथा देश की अर्थव्यवस्था व उद्योग में इस धातु की भूमिका का वर्णन किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय खान राज्य मंत्री श्री हरिभाई पार्थी भाई चौधरी, ओडिशा सरकार के खान मंत्री श्री प्रफुल्ल मलिक तथा विभिन्न राज्यों के खान मंत्रियों की उपस्थिति में मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित चौथे राष्ट्रीय खान व खनिज सम्मेलन में आज इस पुस्तक का विमोचन किया गया। नीति आयोग के सीईओ श्री अमिताभ कांत, केंद्रीय खान सचिव, श्री अनिल गोपीशंकर, केंद्रीय इस्पात सचिव, डॉ अरुणा शर्मा, नाल्को के सीएमडी डॉ. तपन कुमार चंद तथा खान व विनिर्माण उद्योग से जुड़ी सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की कंपनियों के सीईओ भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

खान मंत्रालय के अंतर्गत नाल्को एक नवरत्न कंपनी है। नाल्कों ने इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए एक मोबाइल एप लॉन्च किया। इस एप का नाम ‘नमस्या’ (नाल्को सूक्ष्म, लघु उद्यम योगायोग अनुप्रयोग) है। यह मोबाइल एप नाल्को ने विशेष तौर पर तैयार किया है। इस एप को लॉन्च करते हुए केंद्रीय खान मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की सहायता के लिए नाल्कों के इस प्रयास की सराहना की।नाल्को के सीएमडी डॉ. तपन कुमार चंद ने कहा कि नाल्को का हमेशा से समावेशी विकास और सतत् विकास में विश्वास रहा है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए नाल्को ने इस एप का विकास किया है। इस क्षेत्र की सहायता से देश के युवाओँ के लिए बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।इस कार्यक्रम में नाल्को ने अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों को दिखाने के लिए एक पवेलियन भी लगाया है। नाल्को के सीएमडी डॉ. तपन कुमार चंद, नाल्को के निदेशक (उत्पादन) श्री वी. बालासुबण्मनयम तथा नाल्को के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में केन्द्रीय खान मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पवेलियन का उद्घाटन किया। 

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Haribhai Parthibhai Chaudhary , SHIVRAJ CHAUHAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD