Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रमुख मुद्दों पर खान मंत्रियों की बैठक गोवा में हुई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोवा , 19 Jan 2018

Last updated on: Jan 19, 2018, 00:00 IST

केंद्रीय खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर परिक्कर और खनिज संपदा सम्पन्न प्रमुख राज्यों के खनन विभाग के प्रभारी मंत्रियों की अध्यक्षता में एक बैठक आज गोवा में हुई। केंद्रीय खान राज्य मंत्री श्री हरिभाई पर्थीभाई चौधरी ने मंत्रियों और अधिकारियों का स्वागत करते हुए खनिज क्षेत्र के विकास को प्रोत्साहन देने में केंद्र और राज्यों की सरकार के प्रयासों की चर्चा की। उन्होंने आपस में एक दूसरे से और सम्बद्ध विभागों की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को अपनाने पर जोर दिया।बैठक के मुख्य अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर परिक्कर ने गोवा में खनन क्षेत्र की स्थिति की जानकारी दी और खनन क्षेत्र में समय-समय पर उठने वाले मुद्दों को सुलझाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने लौह अयस्क पर आयात शुल्क को 60 प्रतिशत तक कम करने का अनुरोध किया ताकि गोवा के लौह अयस्क उद्योग की मदद हो सके। आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडू और उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।नौ राज्यों ने नीलामी के लिए 88 प्रमुख खनिज ब्लॉकों को अधिसूचित किया है और 33 ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी कर दी गई है जिनसे राज्य सरकार को कुल अनुमानित राजस्व शुल्क पट्टे की अवधि में प्राप्त राशि 1,28,388 करोड़ रूपये है। नीलामी की प्रकिया में आने के कारण राज्यों को 99,000 रूपये से अधिक अतिरिक्त राजस्व मिलेगा जो खनिज रियायतें मिलने के लिए नीलामी शुरू करने के कारण केवल राज्यों के हिस्से में आने वाला अतिरिक्त राजस्व होगा। अतः 2015 के एमएमडीआर संशोधन द्वारा शुरू की गई नीलामी से भारी अतिक्त राजस्व प्राप्त हुआ है जिससे देश के खनिज संसाधनों के आवंटनों में अधिक पारदर्शिता आई है।नीलामी की प्रक्रिया को कम जटिल बनाने के लिए केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा खनिज नीलामी नियमों में हाल में किए गए संशोधनों का राज्यों में स्वागत किया गया। इससे वह खनिज नीलामी प्रक्रिया में तेजी ला सकेंगे। नियमों में 2017 में बाद में किए संशोधनों के परिणामस्वरूप करीब 30 ब्लॉकों को 2018 में नीलामी में रखा जाएगा जो खनिज ब्लॉकों के आवंटन के लिए अपनाए गए नीलामी मार्ग के बाद से सबसे अधिक है।देश के खनिज सम्पदा सम्पन्न राज्यों के खनन जिलों में जिला खनिज फाउन्डेशन के कोष में 13,700 करोड़ रूपये से अधिक प्राप्त हुए है। इस धनराशि का इस्तेमाल सामाजिक कल्‍याण, पर्यावरण संरक्षण और खान प्रभावित इलाकों के बुनियादी ढांचा विकास के लिए प्रधान मंत्री खनिज क्षेत्र कल्‍याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) के अंतर्गत परियोजनाओं के लिए किया जाएगा और इससे स्‍थानीय समुदायों में अनुकूल खनन वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।2020 में सपाप्त हो रहे व्यापारिक खनिकों के पट्टों के लिए पहले से ही नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता पर इसलिए जोर दिया गया ताकि वर्तमान पट्टेदारों से नए पट्टेदारों तक निर्बाध अंतरण हो सके। राज्यों को अन्वेषण, नीलामी और उसके बाद मंजूरी की आवश्यकताओं का रोड़ मैप तैयार करने के प्रयासों के बारे में सूचना दे दी गई है। मंत्री महोदय ने जोर देकर कहा कि राज्यों को इन खानों की नीलामी पहले से ही कर देनी चाहिए ताकि खनिज आपूर्ति में बाधाओं से बचा जा सकें।  

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Manohar Parrikar , Haribhai Parthibhai Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD