Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

हरिभाई परथी भाई चौधरी ने खनिज संसाधनों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Feb 2019

Last updated on: Feb 15, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय खान राज्य मंत्री हरिभाई परथी भाई चौधरी ने देश में उपलब्ध खनिज संसाधनों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया है। श्री चौधरी आज नई दिल्ली के पूसा में आयोजित केंद्रीय भूविज्ञानी प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की 58वीं बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं और बेहतर खनन के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कारोबारी सुगम्यता को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से नई राष्ट्रीय खनिज नीति बनाई गई है। उन्होंने भारत में खनिज संपदा की खोज की स्थिति पर लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।सीजीपीबी की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय खान सचिव श्री अनिल मुकीम ने की। बोर्ड की बैठक में खान मंत्रालय के अपर सचिव डॉ. के. राजेश्वर रॉव, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के महानिदेशक डॉ. दिनेश गुप्ता, जीएसआई के अपर महानिदेशक श्री आर एस गरखल, खान मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री बिपुल पाठक तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर 7 प्रकाशन (जीएसआई के 5 तथा नेवेली लिग्नाइट कारपोरेशन और डीएमजी छत्तीसगढ़ के 1 -1 ) जारी किए गए। 7 राज्यों – ओडीशा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश तथा केरल को 79,560 करोड़ मूल्य की 20 खनिज खोज रिपोर्टें सौंपी गईं। सीजीपीबी की 58वीं बैठक में राज्य विभागों/केंद्रीय मंत्रालयों/ संगठनों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, अकादमिक संस्थानों के प्रतिनिधि तथा निजी उद्यमियों ने भाग लिया। बोर्ड के सभी सदस्यों के समक्ष 2019-20 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।सीजीपीबी के अवसर पर जीएसआई ने निशुल्क डाउनलोड करने योग्य बेस लाइन डाटा (भूविज्ञानी, भूरसायन, भूभौतिकी) 01 मार्च, 2019 से अपनी वेबपोर्टल पर लांच करने की घोषणा की।       

 

Tags: Haribhai Parthibhai Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD