Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पिछली सरकार ने पर्यटन उद्योग को नजरअंदाज किया : अरुण जेटली

The Union Minister for Finance, Corporate Affairs and Information & Broadcasting, Shri Arun Jaitley laying the foundation stone of the new Office Complex of the Ministry of Tourism ‘Pt. Deen Dayal Upadhayay Paryatan Bhawan’, on the occasion of the World Tourism Day, in New Delhi on September 27, 2015. The Minister of State for Culture (Independent Charge), Tourism (Independent Charge) and Civil Aviation, Dr. Mahesh Sharma is also seen.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Sep 2015

Last updated on: Sep 27, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने रविवार को पर्यटन उद्योग को नजरअंदाज करने के लिए पिछली कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की आलोचना की और इस क्षेत्र के लिए नीति बनाने की जरूरत बताई। जेटली ने पर्यटन मंत्रालय के नए भवन का शिलान्यास करने के बाद कहा, "मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि पिछली सरकार ने पर्यटन उद्योग का विकास विकास करने के लिए नीति नहीं बनाई, उलटे ऐसे नीति बना दी, जिससे क्षेत्र कमजोर हो गया।"उन्होंने कहा कि देश में विशाल संख्या में विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता है, लेकिन इसके साथ ही नीति इस तरह बनाने की जरूरत है, जिससे भविष्य में उद्योग का विकास हो।उन्होंने कहा, "देश में अत्यधिक लंबा समुद्र तट, घने जंगल, धार्मिक स्थल और विविध संस्कृतियां हैं, जो पर्यटकों को आकृष्ट कर सकते हैं।"उन्होंने साथ ही हवाईअड्डे तथा अन्य अवसंरचना निर्माण पर भी जोर दिया।उन्होंने कहा, "और अधिक विदेशी पर्यटकों को समुचित सेवा देने के लिए विमान में सीटों की संख्या में 5-10 फीसदी वृद्धि होनी चाहिए।

"जेटली ने साथ ही कहा कि पर्यटन अवसंरचना बनाने के लिए राज्यों की भी मदद की जरूरत है।उन्होंने कहा, "नया पर्यटन भवन पर्यटन के सभी पहलुओं पर काम करने के लिए और देश की पर्यटन क्षमता के विस्तार के लिए एक आधार का काम करेगा।"केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने इस अवसर पर कहा, "सरकार पर्यटन के महत्व को समझती है। लोगों में पर्यटन के जरिए दूसरी संस्कृतियों की समझ बढ़ाना और उनके प्रति सम्मान का विकास करना संभव है।"उन्होंने कहा, "पर्यटन आर्थिक विकास का इंजन है। हमें 2020 तक विश्व पर्यटन में भारत की हिस्सेदारी वर्तमान 0.68 फीसदी से बढ़ाकर एक फीसदी करनी है, ताकि इस क्षेत्र का पूर्ण संभावित विकास हो। पर्यटन से महिलाओं का सशक्तीकरण होता है और युवाओं को रोजगार मिलता है।"शर्मा ने कहा कि नए भवन का नाम पंडित दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखना एक स्वप्नदर्शी और अंत्योदय की बात करने वाले नेता को सच्ची श्रद्धांजलि देना है।पंडित दीन दयाल उपाध्याय पर्यटन भवन पर्यटन मंत्रालय की परियोजना है और इसमें बहुमंजिली कार पार्किं ग तथा कार्यालय परिसर हैं।आधिकारिक बयान के मुताबिक, "इस चार मंजिले भवन में दो बेसमेंट भी हैं। बेसमेंट का उपयोग कार पार्किं ग में होगा। परियोजना पर 150 करोड़ रुपये खर्च होगा।"

 

Tags: ARUN JETLY , Dr Mahesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD