Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चिकित्सक मरीजों के प्रति हमदर्दी रखें : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, 11 सितम्‍बर, 2015 को चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर के 34वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए। पंजाब व हरियाणा के राज्‍यपाल एवं संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक, प्रोफेसर कप्‍तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री, श्री जे.पी.नड्डा और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्‍ति भी मौजूद हैं।
प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, 11 सितम्‍बर, 2015 को चंडीगढ़ में पीजीआईएमईआर के 34वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित करते हुए। पंजाब व हरियाणा के राज्‍यपाल एवं संघ शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के प्रशासक, प्रोफेसर कप्‍तान सिंह सोलंकी, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री, श्री जे.पी.नड्डा और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्‍ति भी मौजूद हैं।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2015

Last updated on: Sep 11, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चिकित्सकों से मरीजों के प्रति हमदर्दी रखने के लिए कहा। उन्होंने चिकित्सा जगत को बताया कि अब लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो गए हैं और अच्छी सेहत पाने की दिशा में अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) के 34वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भावी चिकित्सकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "बीमार पर ध्यान देने वाले चिकित्सक बीमारी पर ध्यान देने वाले चिकित्सकों की अपेक्षा ज्यादा सफल हैं। बतौर चिकित्सक मरीजों के प्रति दयावान बनें। आम आदमी आपको भगवान की तरह मानता है। उनकी सेहत और सलामती पर ध्यान दें, सिर्फ बीमारी पर नहीं।"

मोदी ने कहा, "आप मैकेनिक नहीं एक चिकित्सक हैं। चिकित्सकों का भी औजारों से सामना होता है, लेकिन चिकित्सकों का एक मशीन से नहीं, बल्कि एक जिंदगी से वास्ता होता है। सिर्फ ज्ञान जरूरी नहीं है, बल्कि आपको मरीजों के साथ मानवीय नाता जोड़ना होगा। आपकी मदद के लिए प्रौद्योगिकी में बहुत प्रगति हुई है।"मोदी ने कहा, "हमारे समाज में चीजें बदल रही हैं। लोग दवाओं से दूर रहना चाहते हैं। वे इलाज की बजाय अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं। इसे पाने में योग एक हथियार है।"

प्रधानमंत्री ने चिकित्सकों से देश के गरीब लोगों के प्रति अपने दायित्व के बारे में सोचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "आपमें से कई ने अपना पासपोर्ट तैयार करा लिया होगा या वीजा के लिए आवेदन किया होगा, लेकिन आपका इस देश के गरीब लोगों के प्रति एक दायित्व बनता है।"मोदी ने कहा, "इस दीक्षांत समारोह का मतलब अंत नहीं है। यह एक नए आगाज का प्रतीक है। आप सिर्फ चार-पांच वर्षो की पढ़ाई करके चिकित्सक नहीं बने हैं। एक चिकित्सक बनाने में देर रात चाय परोसने वाले वार्ड ब्वॉयज सहित कई लोगों का योगदान है।"दीक्षांत समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमईआर प्रदेश के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लगातार हल कर रहा है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD