Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्ण बहुमत के साथ केन्द्र में बनी सरकार पूर्ण रूप से गरीबों को समर्पित :नरेन्द्र मोदी

पूर्ण बहुमत के साथ केन्द्र में बनी सरकार पूर्ण रूप से गरीबों को समर्पित :नरेन्द्र मोदी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Sep 2015

Last updated on: Sep 11, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूर्ण बहुमत के साथ केन्द्र में बनी सरकार पूर्ण रूप से गरीबों को समर्पित है तथा पिछले 15 महीनों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन जैसी योजनाएं गरीबों के लिए बनाई गई हैं। अब सरकार 2022 में पडऩे वाली आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर हर गरीब व्यक्ति को घर मुहैया करवाने की योजना पर कार्य कर रही है। भले ही यह कठिन कार्य हो परन्तु हम इसे पूरा कर देश की आजादी के दीवानों के सपनों को साकार कर उन्हें श्रद्घांजलि देंगे। उन्होंने कहा कि जितना काम आजादी के बाद 60 वर्षों तक नहीं हुआ उतना काम हम सात वर्षों में करना चाहते हैं तथा हर नागरिक को आज से ही इसका संकल्प लेना चाहिए। 

श्री मोदी आज चण्डीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल का उद्घाटन करने उपरांत सैक्टर-25 में आयोजित एक विशाल रैली को सम्बोधित कर रहे थे।इस अवसर पर उन्होंने चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा सैक्टर-63 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों एवं सभी श्रेणियों के लिए स्व-वित्त पोषित आवास योजना का लोकार्पण भी किया और दस लाभपात्रों को मकानों की चाबी व कागजात भेंट किए। प्रधामंत्री ने हाउसिंग बोर्ड की वैबसाइट  www.chbonline.in व मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया।प्रधामंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। अब समय आ गया है कि कोई भी व्यक्ति अपने सांसद से अपने क्षेत्र के बारे लोकसभा में चर्चा बारे पूछे। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य है कि कुछ नेता अंहकार में आकर लोक तंत्र के नियमों एवं मर्यादाओं को भूल कर संसद न चलने देने की बात करते हैं। हाल ही के लोकसभा सत्र के दौरान 40 सांसदों वाली पार्टी ने 400 सांसदों की आवाज को दबाने का कार्य किया, परन्तु जनसभा में हमारी आवाज को कोई नहीं रोक सकता। 

मोदी ने कहा कि केन्द्र सरकार हर गरीब के लिए समर्पित है। हाल ही में प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान के लिए निर्धारित मानदंडों को बदला। पहले 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर केन्द्र सरकार की ओर से सहायता दी जाती थी। हमने इसे 33 प्रतिशत किया है और इसका दायरा भी बढ़ाया है। मुआवजा वितरण में किसी भी प्रकार कोई कोताही नहीं बरती। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा खाद्यान्न बाहुल्य राज्य हैं।अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उपयोग न केवल यात्रियों के लिए हो बल्कि इसका लाभ किसानों को भी मिले ताकि वे देश के अन्य भागों में अपनी उपजों का लाभकारी मूल्य ले सकें। इस संबंध में अधिकारियों को संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कृषि वैज्ञानिकों से मक्का से इथेनॉल निकालने की सरल तकनीक विकसित करने को कहा गया है। इससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी और किसानों की आय बढ़ेगी। 

उन्होंने कहा कि जब तक गांव सक्षम नहीं होते, समर्थ नहीं होते, देश का आर्थिक विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से चण्डीगढ़ सहित हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व जम्मू कश्मीर को भी लाभ होगा।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हाल ही में भूतपूर्व सैनिकों के लिए घोषित की गई वन रैंक-वन पैंशन को गरीबों को समर्पित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में लगे सैनिकों का सम्मान करना हम सबका कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि पिछले 42 वर्षों से वन रैंक-वन पैंशन का मामला लटकता आ रहा था। प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार वे अपने वादे के अनुरूप इस कार्य को पूरा करने में लगे हुए थे। पूर्व की सरकार वन रैंक-वन पैंशन के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की बात कहती रही है, परन्तु जब परत-दर-परत इसका गहन अध्ययन किया गया तो 8 से 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होने की जानकारी मिली। भले ही यह कठिन कार्य है लेकिन हम अपने वादे के अनुरूप इसे पूरा कर रहे हैं। आर्थिक विवशताओं के बावजूद हम देशभक्ति से प्रेरित होकर इसे लागू कर रहे हैं। चाहे कहीं और आर्थिक कटौती क्यों न करनी पड़े, क्योंकि हम इस देश के वीर सैनिकों का सम्मान करते हैं और उन्हें हर प्रकार की सुविधाएं देना हमारा परम कत्र्तव्य है।  

श्री मोदी ने कहा कि डिजिटलाइजेशन व ऑनलाइन सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से हम शासन व्यवस्था का सुधार कर रहे हैं। भले ही यह प्रशासन के लिए चुनौती हो परन्तु शिकायतों का समाधान सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से हो इसके लिए हम हर और व्यक्ति को इससे जोड़ कर नागरिकों को सशक्त बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। स्मार्ट सिटी योजना में चण्डीगढ़ के शामिल होने पर उन्होंने लोगों को बधाई देते हुए कहा कि अभी इस कड़ी में चण्डीगढ़ ने पहली स्पर्धा पार की है। लोगों को स्मार्ट सिटी को जन आंदोलन का रूप देकर सहयोग करना होगा। 

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने चण्डीगढ़ पहुंचने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हरियाणा, पंजाब व चण्डीगढ़ के नागरिकों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि पिछले लगभग 10 महीनों में प्रधानमंत्री श्री मोदी का हरियाणा में यह चौथा आगमन है जबकि पहले प्रधानमंत्री कई-कई वर्षों तक हरियाणा में नहीं आए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का हर आगमन हरियाणा के लिए विकास लेकर आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विशेष योजनाओं से वे हरियाणा को विकास के मामले में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने वन रैंक-वन पैंशन लागू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे हरियाणा के लाखों भूतपूर्व सैनिकों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सिविल सचिवालय, विधान सभा तथा पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय जैसी पंजाब व हरियाणा की सांझी विरासत है। अब अंतर्राष्टï्रीय हवाई अड्डïा भी इसमें जुड़ गया है। दोनों राज्यों की संस्कृति व परम्पराएं मिलती-जुलती हैं। पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है। लेकिन हमारी कुछ सांझी समस्याएं भी हैं। बड़ा भाई होने के नाते पंजाब को इन्हें सुलझाने की पहल करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली के काफी निकट है और चंडीगढ़ हवाई अड्डा से जुडऩे के बाद इस क्षेत्र में निकटता का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, हमने हिसार में भी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग उठाई है। लम्बे अरसे से बंद पड़े कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है, साथ ही हरियाणा के लिए दस नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए हैं। इन सब परियोजनाओं के पूरा होने से हरियाणा में सडक़ कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पंजाब, हिमाचल प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों के साथ मिल कर उत्तरी भारत में एक नए औद्योगिक विकास के एक नए युग का सूत्रपात कर सकता है। 

उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़, पंचकूला व मोहाली ट्राईसिटी आज एक हो गई है ऐसे में विकास की परियोजनाएं ट्राईसिटी के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि कालका से कलेसर तक हरियाणा में प्राकृतिक चिकित्सा पद्घति को बढ़ावा देने की अपार संभावनाएं हैं। हम उसका लाभ उठा सकते हैं। पर्यटक स्थल के रूप में भी हम इस क्षेत्र को विकसित कर सकते हैंसमारोह को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल ने भी सम्बोधित किया।समारोह को हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने भी सम्बोधित किया और वन रैंक वन पेंशन लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।  केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार श्री विजय देव ने सिटी ब्यूटीफुल चण्डीगढ़ में पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य विभूतियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया व स्मार्ट सिटी विजन को आगे बढ़ाने में चण्डीगढ़ प्रशासन पूरी लगन के साथ कार्य करेगा और चण्डीगढ़ को एक जनमैत्री शहर बनाया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा व पंजाब के राज्यपाल व केन्द्रशासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, केन्द्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री श्री बीरेन्द्र सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, अम्बाला के सांसद श्री रतन लाल कटारिया, सांसद श्रीमती किरण खेर व प्रेम सिंह चंदु माजरा के अलावा हरियाणा मामलों के प्रभारी अनिल जैन के अलावा अन्य गणमानय व्यक्ति उपस्थित थे। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD