Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पंजाब की बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तीकरण में योगदान देने का आह्वान

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की ओर से चलाई गई सामाजिक लोक नन्हीं छांव की प्रशंसा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पंजाब की बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तीकरण में योगदान देने का आह्वान
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बादल, श्री मुक्तसर साहब , 07 Sep 2015

Last updated on: Sep 07, 2015, 00:00 IST

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने पंजाब की बेटियों के हुनर और जज्बे की प्रशंसा करते हुए पंजाब की बेटियों से आह्वान किया है कि वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने राष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तीकरण में अपना योगदान दें।आज यहां सिखों के दशमेश कालेज आफ गल्र्स में छात्राओं को संबोधन करते हुए श्रीमती ईरानी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से इस साल दिसंबर में राष्ट्रीय कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यों के विद्यार्थियों को अपने राज्यों की संस्कृति और स याचार को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि यह कला उत्सव पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने में सहायक सिद्ध होगा और देश की बहुरंगी संस्कृति से पूरे मुल्क की नयी पीढ़ी अवगत हो सके गी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अध्यापक दिवस के  संबंध में आयोजित समागम दौरान इस कला उत्सव की घोषणा की है। 

उन्होंने दशमेश कालेज की छात्राओं की ओर से पेश किए गए लोकरंग गिद्दा और श मी को देखने के बाद छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए इन छात्राओं को आमंत्रित किया कि वे राष्ट्रीय कला उत्सव में भाग लेने वाले पंजाब के बच्चों को इस कालेज की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाए तो इन बच्चों की ओर से निश्चय ही पंजाब के संस्कृतिक रंगों को दिल्ली में राष्ट्रीय मंच पर अपनी सफलता पूर्वक उपस्थिति लगवाएंगे।उन्होंने नौजवान पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपने संस्कृति और विरासत के साथ इस कला उत्सव से पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए आगे आएं। उन्होंने केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल की तरफ से ‘वृक्ष और कोख’ की रक्षा करने चलाए जा रहे ‘नन्हीं छांव’ अभियान की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार राष्ट्रीय कला उत्सव का विषय भी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ रखा गया है। उन्होंने कहा कि श्रीमती बादल की तरफ से चलाया गया यह सामाजिक आंदोलन आज पंजाब में लिंग अनुपात में सुधार के लिए बहुत ही प्रशंसनीय योगदान दे रहा है। 

इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन ईरानी ने ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के शैक्षिक संस्थान स्थापित करने पंजाब के  मु य मंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे आभारी हैँ कि उन्हें यहाँ आ कर बच्चियों के रूबरू होने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का निचले स्तर तक प्रसार करने से ही देश मजबूत होगा। 

इस दौरान कालेज की छात्राओं ने गिद्दे की पेशकारी दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी और श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने प्रोटोकॉल से बाहर निकलते हुए छात्राओं के साथ ‘कीकली’ डालते हुए छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।इससे पहले उनके यहाँ पहुँचने परी पंजाब के मु य मंत्री श्री प्रकाश सिंह बादल और केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने उनका गरिमापूर्ण सुस्वागतम कहा। 

इस अवसर पर कालेज के प्रिंसिपल डा. एस.एस. संघा ने कालेज के बारे में जानकारी दी। कालेज की तरफ से पंजाब के मु य मंत्री और केंद्रीय मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल और श्रीमती ईरानी को स्मृति चिंह भी भेंट किये गए।इस अवसर पर प्रमुख रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने वालों में मु य मंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री के.जे.एस. चीमा, डिप्टी कमिशनर श्री जसकिरण सिंह, आई.जी. श्री बी.के. बावा, डी.आई.जी. श्री मुनीश चावला, एस.एस.पी. श्री कुलदीप सिंह चाहल, श्री हरविन्दर सिंह हरवी बादल, शिरोमणी अकाली दल के लंबी सर्किल के प्रधान श्री अवतार सिंह वणवाला, श्री गुरबखशीस सिंह बिकी मिड्डुखेड़ा, श्री परमिन्दर सिंह कोलियां वाली, चेयरमैन श्री कुलविन्दर सिंह भाईकाकेरा, श्रीमती वीरपाल कौर तरमाला, श्री अकाशदीप सिंह मिड्डूखेड़ा, श्री जसविन्दर सिंह धौला, श्री बिक्कर सिंह चन्नू, श्री मनजीत लालबाई, श्री पप्पी तरमाला, श्री गोपी तरमाला, श्री यशवंत चौधरी, प्रिंसिपल श्रीमती जगदीश कौर सिद्धू, प्रिंसपल श्रीमती कुलदीप कौर, कर्नल अनन्द स्वरूप, श्री हरमेश खुडिआ शामिल हैं। 

 

Tags: Parkash Singh , Parkash Singh Badal , Smriti Irani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD