Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सफलता का जश्न देख खुशी होती है, स्मृति ईरानी से सम्मानित होकर बोलीं महिला मुक्केबाज

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:37 IST

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाली चार महिला मुक्केबाजों को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाने वाले बॉक्सर विजेंदर सिंह मौजूद थे। 

वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में पदक जीतने वाली पूजा रानी, मीनाक्षी, जैस्मिन और नूपुर शेरोन को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "बॉक्सिंग फेडरेशन आपकी सफलता पर खुश हो सकता है। आप सभी ने फेडरेशन के सहयोग और समन्वय करते हुए राष्ट्र को गौरव दिलाया है। 

सभी को आपका मेडल दिखाई दे रहा है, लेकिन आपकी मेहनत नहीं दिखाई दे रही होगी। यह आपके तकनीक की जीत है, यह आपके अनुशासन और धैर्य की जीत है, खेल के प्रति श्रद्धा की जीत है।" उन्होंने कहा,"एक महिला और हिंदुस्तानी होने के नाते आपके सामने खड़े होकर जितना गौरव की अनुभूति करूं, उतना कम होगा। 

मैं चाहती हूं कि आप सभी ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतें। सभी को मैं शुभकामनाएं देती हूं।" ओलंपिक में बॉक्सिंग में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले विजेंदर सिंह ने कहा, फेडरेशन ने जिस तरह महिला मु्क्केबाजों का सम्मान किया है, वे धन्यवाद के पात्र हैं। 15 से 22 नवंबर तक नोएडा में विश्व मुक्केबाजी कप होने जा रही है। 

यह बहुत बड़ा इवेंट है। हमारी महिला मुक्केबाजों ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रांज मेडल हासिल किया है। युवाओं को खेले इंडिया में के माध्यम से बॉक्सिंग में भाग लेना चाहिए। अगर उनमें क्षमता है, तो निश्चित रूप से आगे आएंगे। आईएएनएस से बात करते हुए पूजा रानी ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में हमने पदक जीता। 

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसके लिए हमें सम्मानित किया है। हमें काफी अच्छा लग रहा है। युवाओं से मैं यह कहना चाहती हूं कि वह किसी भी क्षेत्र में जाएं अनुशासन और समर्पण के साथ काम करें। सिल्वर मेडल विजेता नुपूर शेरॉन ने कहा, विश्व चैंपियनशिप में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था। 

हमारा अगला लक्ष्य विश्व मुक्केबाजी कप में मेडल जीतना है। अगला विश्व मुक्केबाजी कप नोएडा में ही होने वाला है। हमारी पूरी कोशिश अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतने की होगी। बॉक्सर मीनाक्षी ने कहा, हमारा सम्मान करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करती हूं। हमारी सफलता में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया का अहम योगदान रहा है।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD