Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमेठी में फिर तेज हुई सियासी हलचल, राहुल गांधी के बाद स्मृति ईरानी ने संभाला मोर्चा

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Amethi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमेठी , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 15:03 IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया अमेठी दौरे के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी के दौरे ने राजनीति को फिर चर्चा के केंद्र में ला दिया है। बुधवार को अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम से लेकर शोक संवेदना तक, उनके पूरे दौरे को भाजपा संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

उनके अमेठी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले की सीमा पर फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। स्मृति ईरानी मुसाफिरखाना में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उनके संबोधन को लेकर उत्साह दिखाया।

अपने दौरे के दौरान स्मृति ईरानी सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे मत्तेपुर गांव भी पहुंचीं। यहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश तिवारी के भाई बृजेश तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कुछ समय तक परिजनों के बीच रहीं। राजनीतिक जानकार स्मृति ईरानी के इस दौरे को काफी अहम मान रहे हैं।

हाल ही में राहुल गांधी ने अमेठी पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। इसके बाद स्मृति ईरानी की सक्रिय मौजूदगी को भाजपा की ओर से संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अमेठी में दोनों प्रमुख दलों की बढ़ती सक्रियता से आने वाले समय में जिले की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Amethi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD