Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजद महिलाओं के हितों के खिलाफ, बिहार में बनेगी एनडीए सरकार : स्मृति ईरानी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 04 Nov 2025

Last updated on: Nov 05, 2025, 10:46 IST

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सत्‍तारूढ़ पार्टी और महागठबंधन के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्‍यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया है। स्मृति ईरानी ने बिहार में राजद पर महिलाओं के हितों के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया।  

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की रोजगार योजना के तहत बिहार की 1.3 करोड़ महिलाओं को 10,000 रुपए की शुरुआती सहायता राशि दी गई है ताकि वे स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकें। स्मृति ईरानी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अगर राजद को वास्तव में महिला सशक्तिकरण की चिंता है तो उसने इस योजना का विरोध क्यों किया? उन्होंने तो इस योजना को रोकने के लिए चुनाव आयोग को लिखित अनुरोध तक भेजा। 

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की महिलाएं जानती हैं कि यह 10,000 रुपए की राशि केवल शुरुआत है। आने वाले समय में यह राशि दो लाख रुपए तक बढ़ेगी। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या राजद नेतृत्व को लगता है कि बिहार की महिलाएं इतनी असमर्थ हैं कि उन्हें मोदी की दो लाख रुपए की गारंटी और राजद के खोखले वादों में फर्क समझ में नहीं आता?

स्मृति ईरानी ने कहा कि बिहार की महिलाएं आज विकास के पथ पर अग्रसर हैं और एनडीए सरकार बनने के बाद 'समृद्ध और सशक्त बिहार' का निर्माण सुनिश्चित होगा। स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और राजद पर हमला करते हुए कहा कि जब एक कांग्रेस नेता से पूछा गया कि तेजस्वी यादव अपने बड़े-बड़े चुनावी वादों को कैसे पूरा करेंगे तो उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्‍होंने कहा कि न राजद के पास योजना है और न कांग्रेस के पास दृष्टि। जनता अब उनके असली इरादों को पहचान चुकी है, इसलिए बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय है।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD