Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की

The former Prime Minister of Nepal, Shri Sher Bahadur Deuba calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on July 31, 2015.
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Jul 2015

Last updated on: Jul 31, 2015, 00:00 IST

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।देउबा ने नेपाल में आये दो भयंकर भूकंपों के तुरंत बाद भारत की ओर से की गई ठोस राहत कार्रवाई और दी गई सहायता के लिए प्रधानमंत्री का धन्‍यवाद किया। श्री देउबा ने जून 2015 में काठमांडू में हुए दानदाता सम्‍मेलन में भारत द्वारा घोषित किए गए एक अरब अमेरिकी डॉलर के संकल्‍प के लिए उसकी सराहना की।प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत नेपाल में जारी पुनर्निर्माण कार्यों में अपनी ओर से मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने इस गंभीर त्रासदी का सामना करने में दिखाई गई जीवटता के लिए नेपाल की जनता की सराहना की।श्री देउबा ने नेपाल में नये संविधान को अपनाये जाने से संबंधित घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को वाकिफ कराया। प्रधानमंत्री ने हाल में हुई प्रगति की सराहना की और यह उम्‍मीद जताई कि लंबित मसलों को जल्‍द से जल्‍द सुलझा लिया जायेगा, ताकि अपनाये गये संविधान को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल सके और इससे समावेशी, स्थिर एवं समृद्ध नेपाल के निर्माण में मदद मिल सके।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD