Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शहीद बलजीत सिंह के परिजनों से मिले प्रकाश सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला (पंजाब) , 29 Jul 2015

Last updated on: Jul 29, 2015, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दीनानगर में सोमवार के आतंकवादी हमले में शहीद हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह के परिजनों से बुधवार को मुलाकात की। उन्होंने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और पंजाब पुलिस की प्रशंसा भी की। पुलिस अधीक्षक बलजीत सिंह (48) को आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान सिर में गोली लगी थी। वह राज्य में गुरदासपुर जिले के दीनानगर में हुए आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले पंजाब पुलिस के वरिष्ठतम अधिकारी हैं।बादल ने हमले में शहीद हुए होमगार्ड के तीन अन्य जवानों के साहस की भी सराहना की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "देश को शहीद पुलिसकर्मियों पर गर्व है, जिन्होंने दूसरे लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।"

शहीद पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह के परिजनों ने उनके तीनों बच्चों के लिए अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी की मांग की। इस बारे में पूछे जाने पर बादल ने कहा, "मैं राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते अपनी जिम्मेदारी पूरी करूंगा।"उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि बलजीत सिंह के परिवार ने उनके समक्ष नौकरी से संबंधित कोई मुद्दा नहीं उठाया।इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिजनों ने नौकरी से संबंधित अपनी मांगें रखते हुए उनका अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने बलजीत सिंह के बेटे के लिए पुलिस अधीक्षक श्रेणी के पद और दोनों बेटियों के लिए नायब तहसीलदार (राजस्व अधिकारी) पद की नौकरी देने की मांग की है।

गुरदासपुर में पुलिस की खुफिया शाखा के प्रमुख बलजीत सिंह का बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है।राज्य सरकार ने शहीद पुलिस अधिकारी और होमगार्ड के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और हमले के दौरान आतंकवादियों की गोलियों का निशाना बने आम नागरिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

 

Tags: PARKASH SINGH , PARKASH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD