Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हमारे सुरक्षा बल देश की एकता एवं अखंडता पर हमला करने वाले किसी भी तत्व को उचित जवाब देने में सक्षम -प्रकाश सिंह बादल

पठानकोट आंतकवादी हमला :पाकिस्तान द्वारा हमारे देश पर हमला- सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

02 Jan 2016

Last updated on: Jan 02, 2016, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि पंजाब के लोग और हमारी सुरक्षा एजेंसियां सीमापार होने वाले किसी भी प्रकार के हमले का उचित एवं शक्तिपूर्वक जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और किसी भी देश विरोधी ताकत को देश की एकता तथा अखंडता को क्षति पहुंचाने नही दी जायेगी।उधर उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल, जो राज्य के गृह मंत्री भी है, ने कहा है कि आंतकवादी हमला पाकिस्तान द्वारा हमारे देश की पवित्र धरती पर किया गया सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि हमारा विपरीत जवाब शक्तिशाली और निरंतर होगा। उन्होंने कहा कि हमारी समर्पित, योग्य और बहादुर पुलिस तथा सुरक्षा एजेंसियां हमारी धरती पर बुरी नजर रखने वाले किसी भी तत्व को सबक सिखा देंगी।मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने स्थिति पर समीप से नज़र रखी हुई है और उनको सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है। अपने बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को कमज़ोर करने के लिए सीमावर्ती राज्य पंजाब में अस्थिरता फैलाने के लिए सीमापार से लगातार प्रयास किये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग और सरकार हर चुनौती के लिए तैयार है। 

उधर उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा है कि हमारे सुरक्षा दस्ते पाकिस्तान आंतकवादियों को शक्तिपूर्वक जवाब देंगे कि भारत से पंगे ना लो, दूर रहो। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने स्थिति को प्रभावशाली ढंग से काबू किया है और अंातकवादियों पर पूरी तरह भारी पड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस लगातार केंद्रीय एजेंसियों से आंतकवाद संबंधी जानकारी सांझीयां करती रही है जिससे ऐसे हमले के कारण नुकसान कम हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना, अन्य सुरक्षा एजेंसियां और पंजाब पुलिस ने घुसपैठियों को ऐसे सबक सिखाये हैं कि वह उम्र भर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा दस्ते और पंजाब पुलिस देश पर आने वाले प्रत्येक खतरे से निपटने के लिए सदैव तैयार बर तैयार रहते हैं और उन्होंने देश का झंडा हमेशा उंचा रखा है। देश उनका सदैव ऋृणी रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को जानकारीयां मिल रही थी कि देश को कमजोर करने के लिए सीमापार से शांति भरे पंजाब में गड़बड़ी फैलाने के प्रयास लगातार किये जा रहें हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग और सरकार ने इस संबंधी हमेशा चौकस नजर रखी है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि, 'कोई भी व्यक्ति बचकर नही जा सकता जो इस पवित्र धरती पर नापाक कार्र वाई करने का प्रयास करेगा। हमारी सुरक्षा एजेंसियां, सेना, पुलिस, अद्र्धसैनिक बल तथा लोग जानते हैं कि देश के दुशमनों से कैसे निपटना है। 

 

Tags: Parkash Singh , Parkash Singh Badal , Sukhbir , Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD