Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बादल द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए आई एम ए एवं स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी गठित करने का एलान

चिकित्सा शिक्षार्थियों की छात्रवृत्ति 4500 रूपए से बढ़ाकर 9000  एवं हाऊस सर्जन का मानदेय 4800 रूपए से बढ़ाकर 21000 रूपए प्रति माह किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फगवाडा़ , 16 Jan 2016

Last updated on: Jan 16, 2016, 00:00 IST

राज्य में निम्र स्तर पर लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए पंजाब के   मु यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल ने  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन /आई एम ए/  और राज्य के स्वास्थ्य विभाग को उनकी अध्यक्षता में एक तालमेल कमेटी घटित करने के लिए कहा है ताकि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के साथ साथ आई एम ए को दरपेश समसयाओं का भी हल किया जा सके। आज यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की दो दिवसीय वार्षिक कांफ्रेंस के  उद्घाटनी समारोह पर देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों को स बोधित करते हुए स.बादल ने कहा कि यह कमेटी बाजिव दरों पर लोगों को बेहतर इलाज मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार को सुझाव देगी।  उनहोंने कहा कि आई एम ए की पंजाब इकाई इस कमेटी के लिए उन डाक्टरों के नामों की सिफारिश करेगी जिन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी शानदार सेवाएं दी हैं। उन्होंने 15 अगस्त और 26 जनवरी को विभिन्न क्षेत्रों बेहतर कारगुजारी करने वाले लोगों को स मानित करने की तरह इस बार से बढिय़ा सेवाएं निभाने वाले चिकित्सकों को भी स मानित करने का एलान किया।  उन्होंने अस्पतालों में लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाऐं मुहैया करवाने हेतू राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आई एम ए के साथ एक समझौता करने का भी एलान किया ताकि बेहतर चिकित्सकों की सेवाएं ली जा सकें और उनको इसके बदले बढिय़ा सेवाफल दिया जाए।

बादल ने कहा कि चाहे पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बेहतर और सस्ता इलाज मुहैया करवाने के लिए अनेकों कदम उठाए हैं परंतु इसके ओर अधिक प्रभावशाली परिणाम प्राप्त करने के लिए मेडिकल एसोसिएशन, डाक्टरों और स्वै:सेवी संस्थानों जैसे सभी के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने चिकित्सकों को अपनी जि मेवारी मिशन की भावना से निभाने की अपील करते हुए कहा कि चिकित्सकों को दूरवर्ती क्षेत्रों में बसते लोगों को बीमारियों संबंधी जागरूक करने के अतिरिक्त उनको सस्ती दरों पर इलाज मुहैया करवाना चाहिए ताकि समाज का कोई भी व्यक्ति इलाज के बिना ना रहे। उन्होंने चिकित्सा कार्य को समाज सेवा का कार्य बताते हुए आशा व्यक्त की कि चिकित्सा भाईचारा आम लोगों को बेहतर औरे सस्ता इलाज मुहैया करवाने को अपनी प्राथमिक जि मेवारी समझेगा और इसको हर स्थिति में निभाने के लिए आगे आएगा।

 डाक्टरी भाईचारे को दी सुविधाओं का जिक्र करते हुए सरदार बादल ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को ओर अधिक प्रफुल्लित करने के उद्धेश्य से चिकित्सा शिक्षार्थियों की छात्रवृत्ति 4500 रूपए से बढ़ाकर से बढ़ाकर 9000  एवं हाऊस सर्जन का मानदेय 4800 रूपए से बढ़ाकर 21000 रूपए प्रति माह कर दिया गया है।  पंजाब के कुछ क्षेत्र में कैंसर और हेपेटाईटस जैसे घातक रोगों की समस्या का जिक्र करते हुए स.बादल ने कहा कि इन बीमारियों से निपटने के लिए चिकित्सा सेवाओं की बहुत बड़ी आवश्यकता है। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को इलाज के लिए बेहतर और सस्ती चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए की पहलकदमियों का जिक्र करते हुए स.बादल ने कहा कि पंजाब को कैंसर से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने एक व्यापक जंग छेड़ी हुई है और कैंसर के उपचार के लिए संबंधित 118 दवाईयां वाजिब मूल्यों पर मुहैया करवाई जा रही हैं ।  इस जंग के हिस्से के तौर पर प्रत्यक कैंसर पीडि़त को डेढ़ लाख रूपए की वित्तीय सहायता मु यमंत्री कैंसर राहत कोष में से दी जाती है। अब तक लगभग 27000 पीडि़तों को 335 करोड़ रूपए की वित्तीय राशि मुहैया करवाई गई।  इस रोग को बड़े स्तर पर नकेल डालने के लिए प्रमुख अस्पतालों में एडवांस कैंसर ट्रीटमेंट सुविधाओं का प्रबंध किया गया है और टाटा मैमोरियल असपताल मुंबई के सहयोग से सरकारी असपताल संगरूर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त बंठिंडा में 100 बिस्तरों की क्षमता वाला एडवांस कैंसर सेंटर स्थापित किया गया है। इसी प्रकार मुल्लांपुर में विश्व स्तरीय होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र बनाया जा रहा है।

लोगों को सस्ता ईलाज मुहैया करवाने के लिए उठाये गये कदमों का प्रगटावा करते हुये स. बादल ने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाईयां मुफ्त मुहैया करवाने की व्यवस्था की गई है। सरकारी कर्मचारियों /पैंशनरों को सुविधांए प्रदान करने के 3 लाख रुपये तक कैशलैस ईलाज की सुविधा मुहैया करवाई गई है। राज्य के अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और इनमें आधुनिक साजो-समान मुहैया करने के लिए 3.50 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का जिक्र करते हुये स. बादल ने कहा कि भारत सरकार ने स्वास्थय बुनियादी ढांचे में पंजाब को सर्वोत्तम दर्जा दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि बठिंडा में ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मैडिकल साईस (एम्ज) की स्थापना के प्रबंध मुक्कमल हो गया है। 

बादल ने उम्मीद प्रगट की कि इस कान्फ्रेंस में माहिरों द्वारा डाक्टरी शिक्षा और ईलाज संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया जायेगा और इस विचार-विमर्श दौरान मैडीकल शिक्षा के विकास के लिए नये रास्ते निकलेंगें। इस अवसर पर अपने संबोधन में स. बादल ने एसोसिएशन के कार्य की सराहना की गौरतलब है कि आई एम ए भारत में एक सबसे बड़ी एन जी ओ है और इसके 23 राज्य और 7 केंद्रीय शासित प्रदेशों में 2.5 लाख मैंबर हैं। 

इससे पूर्व इंडियन मैडीकल एसोसिएशन की पंजाब ईकाई के प्रधान डॉ. एस पी एस सुच्च ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और एसोसिएशन के कार्य संबंधी जानकारी दी। अपने भाषण के बाद पत्रकारों से बात करते हुये बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी को भगौड़ों की पार्टी बताया। कुछ नेताओं ने दूसरी पार्टियों में शामिल होने संबंधी पूछे गये प्रशन के उत्तर में उन्होंने कहा कि वह नेता ही सफल हो सकता है जो अपनी पार्टी और विचारधारा के साथ खड़ा रहता है। भाजपा के साथ संबंधों बारे स. बादल ने कहा कि भाजपा के  साथ अकाली दल का गहरा रिशता है। उनहोंने कहा कि भाजपा के साथ गठजोड टूटने का कोई सवाल ही नही है। इस अवसर दौरान अन्य के अतिरिक्त मुख्य संसदीय सचिव श्री सोम प्रकाश, मार्कफैड के चेयरमैन श्री जरनेल सिंह वाहिद, कपूरथला के डिप्टी कमिशन डी एस मांगट, आई एम ए के राष्ट्रीय सचिव डॉ. के के अग्रवाल,  राष्ट्रीय उपप्रधन ओ पी एस कांडे शामिल थे।

 

Tags: Parkash Singh , Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD