Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रशांत भूषण ने सिसोदिया को नोटिस भेजा

प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2015

Last updated on: Jul 25, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने राष्ट्रीय राजधानी में अस्थायी शिक्षकों को नियमित करने के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शनिवार को कानूनी नोटिस भेजा है। भूषण ने कहा, "मैंने (सिसोदिया को) एक कानूनी नोटिस भेजा है, क्योंकि इस तरह की नियुक्ति के लिए दूसरों को अवसर दिए बिना कांट्रैक्ट वाले शिक्षकों को नियमित करना गलत है।"उन्होंने कहा, "सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि ऐसी नियुक्तियां अवैध हैं, क्योंकि अन्य लोगों को भी समान अवसर पाने का हक है।"भूषण ने कहा, "कुछ असंतुष्ट शिक्षक मेरे पास आए थे और उनकी तरफ से मैंने नोटिस भेजा है और सात दिनों के अंदर जवाब मांगा है।"

भूषण को अप्रैल में आप से निष्कासित कर दिया गया था।सिसोदिया को भेजे गए नोटिस के अनुसार, अस्थायी शिक्षकों को नियमित करने से संबंधित शिक्षा निदेशालय के सर्कुलर में दूसरे उम्मीदवारों को उचित अवसर देने से इंकार कर दिया गया है, जो कि अर्हता प्राप्त तथा योग्य हैं। नोटिस के मुताबिक, "यह राज्य सरकार के लिए जरूरी है कि वह अस्थायी शिक्षकों की जगह नियमित शिक्षकों की बहाली करे, लेकिन हर किसी को राज्य में रोजगार पाने का अवसर मिलना चाहिए।"नोटिस में कहा गया है, "इस नोटिस के अनुसार, आप सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित करने का तत्काल निर्णय लें और उसमें सभी पात्र उम्मीदवारों को शामिल होने की अनुमति दें। अगर आप इसे पूरा करने में विफल रहते हैं, और सात दिनों के अंदर कोई कार्रवाई नहीं करते, तो मेरे मुवक्किलों के पास न्यायालय जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।"

 

Tags: PRASHANT BHUSHAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD