Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विपक्ष ने मोदी को नवाज की 'बिरयानी' की याद दिलाई

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/अहमदाबाद , 12 Dec 2017

Last updated on: Dec 12, 2017, 00:00 IST

विपक्ष ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तत्कालीन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा 2015 में परोसी गई 'बिरयानी' की याद दिलाई। इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पाकिस्तानी राजनयिकों के साथ बैठक को मुद्दा बनाए जाने के बाद उठाया गया है। भाजपा ने फिर से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पाकिस्तान के उच्चायुक्त के कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के आवास पर 6 दिसम्बर को तथाकथित 'गोपनीय बैठक' को उठाया। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान से 'प्रेम' होने का आरोप लगाया।इस मामले में दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने भी मोदी पर हमला किया। आप नेता आशुतोष ने पूछा, "मोदीजी, एक सहज सवाल : आप ने अपने भाई नवाज शरीफ की बिरयानी का स्वाद चखा था। इसका स्वाद कैसा था?"मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, "गुजरात में एक-एक करके श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाहर के देशों की साजिश, सुपारी व दूसरी स्तब्ध करने वाली जानकारियों का खुलासा हो रहा है। चिंताजनक। क्या देश के प्रधानमंत्री कार्रवाई करेंगे।"वरिष्ठ वकील व स्वराज इंडिया पार्टी के नेता प्रशांत भूषण ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी ने यह सब बातें कर 'खुद का पर्दाफाश' कर दिया है।आप के एक अन्य नेता संजय सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह के बुरे आलोचक भी उनकी ईमानदारी व देशभक्ति पर सवाल नहीं उठाते हैं।उन्होंने कहा, "दुखद है कि मोदी इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयानों का सहारा लेकर पाकिस्तान को हमारा मजाक बनाने का अवसर दे रहे हैं।"

 

Tags: Sitaram Yechuri , Ashutosh , Prashant Bhushan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD