Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

राफेल भाजपा के लिए बोफोर्स साबित होगा : प्रशांत भूषण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Oct 2016

Last updated on: Oct 22, 2016, 00:00 IST

स्वराज अभियान के नेता प्रशांत भूषण ने शनिवार को केंद्र सरकार पर फ्रांस से हुए 36 राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर हमला किया और कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए बोफोर्स साबित होगा। भूषण ने यहां एक बयान में कहा, स्वराज अभियान के खुलासे और एडमांड एलेन ने जो सबूत पेश किए हैं और लगाए गए आरोप पर पत्थर की तरह मौन साध लिए जाने से स्पष्ट है कि राफेल सौदा भाजपा के लिए बोफोर्स साबित हो सकता है। भूषण की यह टिप्पणी रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के 59 हजार करोड़ रुपये के सौदे को सबसे अच्छा सौदा करार देकर बचाव करने के दो दिन बाद आई है। 

उन्होंने कहा, जब बोफोर्स सौदे का घोटाला सामने आया था, उस समय राजीव गांधी की 'मिस्टर क्लीन' वाली छवि थी। उनका भी जवाब इसी तरह का था कि बोफोर्स तोप सौदा सबसे अच्छा है। उसके बाद घोटाले पर लीपापोती करने के लिए हस्यास्पद ढंग से सीबीआई जांच कराई गई। गुरुवार को स्वराज इंडिया के नेता प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री कार्यालय को एक अमेरिकी वकील सी. एडमंड्स एलेन के लिखे उन पत्रों को जारी किया जिनमें कहा गया है कि रक्षा सौदों के दलाल अभिषेक वर्मा ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को हनीट्रैप में फंसाया और समझौता के लिए मजबूर किया। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "वह यह कहकर बच नहीं सकते कि उन्होंने कभी भी रक्षा सलाहकार समिति की बैठक में भाग नहीं लिया और रक्षा गोपनीयता लीक करने को नकार रहे हैं और कह रहे हैं कि वह रक्षा पर संसद की स्थायी समिति की बैठकों में भी बहुत कम गए हैं और रक्षा से जुड़े किसी भी संवेदनशील चीज तक उनकी पहुंच नहीं है।" भूषण ने कहा, मजेदार बात है कि उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया कि अभिषेक वर्मा ने उन्हें रूपजाल (हनीट्रैप) में फंसवाया था।वरुण गांधी ने आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह स्वराज अभियान के नेता के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मुकदमा दर्ज कराएंगे। भूषण ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को ईमेल, तस्वीरें और पत्रों के रूप में इतने अधिक सबूत मुहैया कराए जाने के बावजूद वर्मा ने सिर्फ इतना कहा है कि ये आरोप एक असंतुष्ट पूर्व साझीदार के हैं। 

भूषण ने राफेल सौदे का एक बड़ा हिस्सा रिलायंस को देने की बात कहकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्यों इस ठेके का करीब 30 हजार करोड़ रुपये का हिस्सा अनिल अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस डिफेंस को दे दिया गया? जबकि इस कंपनी को रक्षा से जुड़े उत्पाद का कोई अनुभव नहीं है और यह कंपनी मात्र एक साल पुरानी है। जानेमाने वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस टेलीकॉम के खिलाफ 2जी घोटाले में सीबीआई आरोपपत्र दायर कर चुकी है। 

 

Tags: Prashant Bhushan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD