Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नाशिक कुंभ : साधु-संतों के लिए अखाड़ों को जारी करना होगा पहचान पत्र

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 23 Jul 2015

Last updated on: Jul 23, 2015, 00:00 IST

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद नाशिक में चल रहे कुंभ मेले में नई मुहिम शुरू करने वाला है। महाराष्ट्र के नाशिक में 14 जुलाई से शुरू हुए कुंभ मेले में फर्जी शंकराचायरें पर लगाम लगाने के लिए परिषद ने सभी अखाड़ों को निर्देश दिया है कि वे इस बार अखाड़े से जुड़े प्रमुख साधु-संतों के लिए पहचन पत्र जारी करें। परिषद के अनुसार, बैठक में इस बाबत फैसला लिया गया और इससे संबंधित पत्र सभी अखाड़ों को भेज दिया गया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने आईएएनएस से विशेष बातचीत के दौरान बताया कि फर्जी शंकराचार्यो को रोकने के उद्देश्य से नाशिक कुंभ में पहचान पत्र की व्यवस्था की जा रही है। 

नरेंद्र ने कहा, "इलाहाबाद में आयोजित हुए कुंभ मेले से सबक लेते हुए यह तय किया गया है कि सभी अखाड़े इस बार अपने अपने साधु संतों को प्रवेश पत्र जारी करेंगे। इससे फर्जी साधु संतों पर लगाम लगेगी।"उन्होंने बताया कि पिछले कुछ कुंभ से ऐसा देखा जा रहा था कि कई ऐसे लोग हैं जो अपने आपको अखाड़ों का सदस्य बताते हैं, लेकिन वास्तव में वह उसके सदस्य नहीं होते। इन चीजों पर रोक लगाने के लिए ही देश में पहली बार वे अखाड़ा परिषद से जुड़े साधुओं और शंकराचार्यों को आधार कार्ड और वोटर कार्ड की तर्ज पर एक पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इस आईकार्ड पर संबंधित अखाड़ों के अध्यक्ष और सचिव के दस्तखत होंगे। 

नाशिक कुंभ की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है, लेकिन सभी अखाड़े 14 अगस्त को मेले में प्रवेश करेंगे। ऐसे में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी सात अगस्त को कुंभ में पहुंचेंगे और उसके बाद 10 तारीख से पहचान पत्र बंटने शुरू हो जाएंगे। नाशिक कुंभ को लेकर नरेंद्र ने कुछ अनछुये पहलु भी उजागर किए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में असली कुंभ तो नाशिक से 35 किलोमीटर दूर 'त्रयम्बकेश्वर' में लगता है। दरअसल आज से करीब 100 वर्ष पहले त्रयम्बकेश्वर में ही सभी 13 अखाड़ों का शाही स्नान होता था, लेकिन कुछ विवाद की वजह से इनमें से तीन अखाड़ों ने अपने आपको त्रयम्बकेश्वर कुंभ से अलग कर लिया। 

नरेंद्र बताते हैं, "विवाद के बाद वैष्णव संप्रदाय के तीन प्रमख अखाड़े निर्मोही, निर्वाणी और द्गिम्बर अखाड़ों ने नाशिक में ही शाही स्नान करना शुरू कर दिया था। वही परंपरा आज तक चली आ रही है। ये तीनों अखाड़े आज भी नाशिक में ही शाही स्नान करते हैं, बाकी सभी 10 अखाड़े त्रयम्बकेश्वर में स्नान करते हैं।"उन्होंने बताया कि नाशिक कुंभ 14 जुलाई से ही शुरू हो चुका है लेकिन पहला शाही स्नान 29 अगस्त को होगा। नरेंद्र गिरी ने बताया कि जल्द ही नागा संन्यासी नाशिक का रुख करेंगे। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD