Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोदी-शरीफ आतंकवाद के सफाये के लिए हुए सहमत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उफा (रूस) , 10 Jul 2015

Last updated on: Jul 10, 2015, 00:00 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ आतंकवाद के सफाये के लिए सहयोग तथा 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले से संबंधित मामले की सुनवाई में तेजी लाने पर शुक्रवार को सहमत हो गए। मोदी और नवाज की द्विपक्षीय वार्ता यहां ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई, जिसने भारतीय सामरिक विशेषज्ञों से प्रशंसा तो बटोरी, लेकिन विपक्ष के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी शिवसेना ने बैठक की तीखी आलोचना की। गुरुवार को यहां पहुंचे मोदी तथा शरीफ दोनों रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा दिए गए रात्रिभोज में अनौपचारिक तौर पर मिले। दोनों नेताओं ने शुक्रवार को होने वाली वार्ता को लेकर बातचीत की।

मोदी और नवाज की द्विपक्षीय बातचीत के बाद भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि दोनों नेताओं की मुलाकात और बातचीत अच्छे माहौल में हुई। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर चर्चा की।दोनों देशों के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक बुलाने तथा आतंकवाद को मिटाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने पर भी सहमति बनी।पाकिस्तानी विदेश सचिव चौधरी ने कहा, "दोनों नेताओं ने इस पर सहमति जताई कि क्षेत्र में शांति एवं विकास सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भारत तथा पाकिस्तान दोनों की है और इसके लिए वे सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं।"मोदी और नवाज ने आतंकवाद से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की नई दिल्ली में बैठक बुलाने सहित पांच कदमों पर सहमति जताई। इनमें भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) तथा उनके पाकिस्तानी समकक्ष पाकिस्तान रेंजर्स के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ता और दोनों देशों के बीच सैन्य संचालन महानिदेशक स्तर की वार्ता पर भी सहमति बनी।

दोनों देशों ने एक-दूसरे की जेलों में बंद मछुआरों को उनकी नौकाओं सहित 15 दिन के भीतर रिहा करने, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्था बनाने पर भी सहमति जताई। साथ ही मुंबई हमले से जुड़े मामले की सुनवाई में तेजी लाने पर दोनों पक्ष सहमत हुए, जिसमें हमलावरों की आवाज के नमूने जैसी अतिरिक्त सूचना मुहैया कराना भी शामिल है।वार्ता के दौरान नवाज ने वर्ष 2016 में पाकिस्तान में प्रस्तावित दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मोदी को पाकिस्तान दौरे का न्योता दिया, जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया।यह पूछे जाने पर कि क्या वह मोदी के साथ बातचीत को लेकर खुश हैं, शरीफ ने हां में जवाब दिया। वहीं दिल्ली में भाजपा ने इस बैठक को एक सफलता करार देते हुए कहा कि पहली बार पाकिस्तान ने आतंकवाद की हमारी परिभाषा को माना है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने की तरफ यह आगे बढ़ाया गया कदम है। वहीं कांग्रेस ने इस बैठक पर सवाल उठाया। 

कांग्रेस नेता मीम अफजल ने संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान ने संघर्ष विराम (नियंत्रण रेखा पर) के दौरान एक भारतीय सैनिक की हत्या कर दी और प्रधानमंत्री मोदी अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज से मुलाकात कर रहे हैं। यह वही सरकार है, जिसने पाकिस्तान को सबक सिखाने के बड़े-बड़े दावे किए हैं।"उन्होंने कहा, "आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री ने बिना किसी कारण के नवाज शरीफ से मुलाकात की। हम जानना चाहेंगे कि ऐसे क्या हालात थे कि मोदी को नवाज को बातचीत के लिए आमंत्रित करना पड़ा।"वहीं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, "मोदी जी का नवाज से मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हालात (सीमा पर) में कोई परिवर्तन नहीं आया है।"भारत के पूर्व विदेश सचिव ललित मानसिंह ने आईएएनएस से कहा, "कुल मिलाकर यह सकारात्मक विकास है।"उन्होंने कहा कि वार्ता ठोस नहीं रही। यह वास्तव में कोई वार्ता नहीं थी, बल्कि वार्ता पर एक चर्चा थी। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD