भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने नशे को आतंकवाद से भी गंभीर समस्या बताते हुए इससे उसी स्तर पर निपटने की जरूरत पर जोर दिया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर आयोजित मैराथन को संबोधित करते हुए उन्होंने इस अवसर पर जुटे सैंकड़ों युवाओं को नशे सहित सभी सामाजिक बुराईयों के खिलाफ अलख जगाए रखने का प्रण लिया।दौड़ के प्रारंभ स्थल स्वामी विवेकानंद चौक पर युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा ने कहा कि जब कोई एक व्यक्ति नशा करता है तो इसका दुष्प्रभाव केवल उसी पर ही नहीं बल्कि उसके पूरे परिवार पर पड़ता है और एक परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंचता है तो वह समाज के लिए बर्बादी का कारण बनता है। यह ठीक है कि नशा सामाजिक बुराई है परंतु आज इसकी विभिषीका का स्तर बढ़ चुका है और यह आतंकवाद की श्रेणी में शामिल हो चुका है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नशे के खिलाफ केवल सरकारी स्तर पर ही नहीं बल्कि सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक स्तर पर भी बहुत बड़ा संघर्ष शुरु करना होगा और आज की भारतीय जनता युवा मोर्चा की दौड़ इसी संघर्ष का शंखनाद साबित होनी चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से पूरे पंजाब में इस तरह की मैराथन दौड़ आयोजित करके नशों के खिलाफ जनजागृति फैलाने का प्रयास किया गया है। शर्मा ने कहा नशों के खिलाफ भाजपा पहले भी उच्च स्तर पर संघर्ष करती रही है और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए युवा मोर्चा सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और उनसे अपील की कि वे नशा विरोधी संघर्ष की मशाल को घर-घर ले जाएं।अपने संबोधन में समारोह के प्रभारी व भाजयुमो के प्रदेश सचिव श्री आशु सांपला ने कहा कि जागृत युवा शक्ति किसी भी देश का भाग्य बदल सकती है। आज पंजाब की युवा शक्ति का भी जागरण हो चुका है और कोई वजह नहीं कि हमारे ऋषि-मुनियों, गुरुओं-पीरों की धरती जल्द ही नशे के अभिशाप से मुक्त होगी।
स्वामी विवेकानंद चौक से आरंभ हुई नशा विरोधी मैराथन दौड़ पटेल चौक, पुरानी सब्जी मंडी, कपूरथला चौक से होती हुई इसी चौक पर संपन्न हुई। इस दौड़ में भाजपा अध्यक्ष श्री कमल शर्मा खुद कार्यकर्ताओं के साथ दौड़े और उनका उत्साहवद्र्धन किया। समारोह में भाजपा के जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुभाष सूद, भाजपा ट्रांसपोर्ट सैल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष किशनलाल शर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव धींगड़ा, अशोक सरीन हिक्की, पंकज जुल्का, हरजिंद्र वडि़ंग, भाजपा नेता रमन पब्बी, सुभाष भगत, रामलुभाया कपूर, कृपाल सिंह सहित भारी संख्या में युवा मौजूद थे।