Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मक्के की भी हो सरकारी खरीद : प्रकाश सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Jun 2015

Last updated on: Jun 23, 2015, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मक्के को खरीदी सूची में शामिल किए जाने की मांग की। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, बादल ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस विषय में बात की है कि नेशनल एग्रीकल्चर कॉपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी सुनिश्चित की जाए।"उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के घोषित एमएसपी पर मक्के की खरीदी के लिए पंजाब एग्रो को राज्य सरकार की तरफ से एजेंसी है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के मक्का और बासमती विकास बोर्ड से अलग-अलग बैठक की। उन्होंने बासमती चावल उत्पादकों से 15 जुलाई से पहले 1509 किस्म नहीं रोपने के लिए कहा, क्योंकि समय से पहले इसे रोपने से इसकी उपज भी घटती है और उपज की गुणवत्ता भी खराब हो जाती है।बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस.के. संधू ने बादल को राज्य के चावल मिलों और निर्यातकों की इस चिंता से अवगत कराया कि ईरान में सख्त नियम लगाए जाने से मौजूदा खरीफ विपणन सत्र में बासमती चावल का निर्यात घट सकता है।संधू ने सलाह दी कि बासमती चावल किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार को राज्य के बासमती चावल से संबंधित भौगोलिक संकेतकों (जीआई) के बारे में केंद्र सरकार से बात करनी चाहिए।

 

 

Tags: PARKASH SINGH , PARKASH SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD