Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लालकृष्ण आडवाणी, स्मृति ने बारिश के बीच किया योग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jun 2015

Last updated on: Jun 21, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश के बावजूद योग शिविरों में प्रतिभाग किया। रविवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर में आयोजित योग शिविर में सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों सहित करीब 1,000 लोगों ने शिरकत की।केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रुक-रुक कर पड़ रहीं रिमझिम फुहारों के बावजूद शिविर में भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज भी मौजूद थे।वरिष्ठ भाजपा नेता आडवाणी ने रिमझिम फुहारों के बावजूद पालमपुर शहर में योग शिविर में शिरकत की।अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाने शिमला आए दिल्ली निवासी पर्यटक पंकज सिन्हा ने योग संबंधी कार्यक्रमों के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'क्या शांतिपूर्ण एवं आरामदायक सुबह है।'

राज्य सरकार ने स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, जनता, योग संस्थानों, पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस) स्वयंसेवकों और नेहरू युवा केंद्र को शामिल कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की थी।स्मृति ईरानी ने यहां ऐतिहासिक रिज में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित योग सत्र में भी भाग लिया, जिसमें 500 से ज्यादा लोग पहुंचे।भाजपा नेता और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल ने अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर शहर में आयोजित एक योग शिविर में भाग लिया।

 

Tags: LK Advani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD