Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

एन डी ए सरकार राज्य को विशेष आर्थिक पैकेज़ देकर न्याय करे -मुख्यमंत्री

कहा पैकेज़ राज्य की अधिकारिक मांग, रियायत नही ,फसल बीमा योजना आरंभ करने की वकालत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगोवाल (कपूरथला) , 03 Jun 2015

Last updated on: Jun 03, 2015, 00:00 IST

विशेष आर्थिक पैकेज़ को राज्य की अधिकारिक मांग करार देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि यह कोई रियायत नही बल्कि केंद्र सरकार को यह पैकेज़ देकर राज्य से न्याय करना चाहिए।आज यहां बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों के 65वीं बरसी संबंधी रखे समागम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब देश का अकेला राज्य है जिसने देश की सत्ता पर लंबा समय काबिज़ रही कांग्रेसी सरकारों के भेदभाव वाले व्यवहार का बड़ा खमियाज़ा भुगता है। उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की खातिर आंतकवाद विरूद्ध बड़ी लड़ाई लड़ी है। देश की सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा खर्चा राज्य ने अपने सिर झेला है। स. बादल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस क ी सरकारों के चलते पड़ौसी राज्यों को बड़ी रियायतें दी गई थी जबकि पंजाब को नज़र अंदाज किया गया। 

बादल ने कहा कि इन सभी पक्षों के कारण राज्य आर्थिक पक्ष से पीछे रह गया। उन्होंने कहा कि राज्य द्वारा देश के लिए की सेवाओं के इतिहास को आगे रखते हुये केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज़ मांगना राज्य का हक है। उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से कोई रियायत मांगते परंतु उम्मीद है कि विशेष आर्थिक पैकेज़ देकर केंद्र राज्य से न्याय करेगा।बादल ने कहा कि कई रूकावटों के बावजूद एन डी ए सरकार ने देश के विकास को आगे रखते हुये अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई मिसाली कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी सरकार रातोरात बदलाव नही ला सकती परंतु एन डी ए सरकार ने देश की शान बरकरार रखने के लिए कई सराहनीय पहलकदमियां की हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नेतृत्व में एन डी ए सरकार द्वारा कई गरीब पक्षीय योजनायें लागू की गई हैं। 

उन्होंने राज्य को ऑल इंडिया इंस्टीच्यूट ऑफ मैडिकल सांइस, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमैंट तथा पोस्ट ग्रेजूएट हार्टीकल्चर रिसर्च एंड एजूकेशन इंस्टीच्यूट देने के साथ-साथ पवित्र शहर श्री अमृतसर को विरासती शहर का दर्जा देने पर एन डी ए सरकार की प्रशंसा की। एक अन्य प्रशन के उत्तर में स. बादल ने कहा कि एन डी ए सरकार के कार्यकाल के दौरान किसानों के हितों के लिए बड़े फैसले लिए गये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मांग पर भारत सरकार द्वारा फसलों की खराबी के लिए अपनाये जाते मापदंडों में ढील दी गई है। प्राकृतिक आपदा के  चलते फसल खराब होने पर अब 5500 रुपये से लेकर 8000 रुपये प्रति एकड़ तक का मुआवजा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुआवज़ा अभी भी कम है और इसको कुल नुकसान के बराबर रखकर निश्चित किया जाना चाहिए। स. बादल ने कहा कि किसानों को मौजूदा आर्थिक संकट में से निकालने के लिए फसल बीमा योजना लागू करना समय की मुख्य जरूरत है। 

पंजाब कांग्रेस के प्रधान स. प्रताप सिह बाजवा पर हमला बोलते हुये स. बादल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा पंजाब के साथ कमाये पापों के  चलते बाजवा को प्रस्तावित जनसंपर्क यात्रा का नाम बदलकर 'पश्चाताप यात्रा रख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और सरकारों ने पंजाब से सौतेला व्यवहार किया है जिसको पंजाबी कभी भी भुला नही सक ते। इसके बाद बरसी समागम को संबोधित करते हुये स. बादल ने बाबा प्रेम सिंह मुराले वालों द्वारा धार्मिक , शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में डाले योगदान की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अमीर विरसे को संभालते हुये राज्य के विभिन्न हिस्सों में शहीदी और ऐतिहासिक यादगारों का निर्माण करवाया है।उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा के विकास के लिए कई कदम उठाये गये हैं जिसक तहत राज्य में 6 मैरीटोरियस स्कूल खोले गये हैं। उनहोंने बताया कि राज्य सरकार सकिल डिवेल्पमेंट पर भी विशेष जोर दे रही है।इस अवसर पर स. बादल के साथ विधायिका बीबी जगीर कौर, विधायक स. बलजीत सिंह जलालउस्मा, केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के अतिरिक्त प्रमुख नेता तथा प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD