मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां हिमाचल सेवाश्रम ट्रस्ट हरिद्वार की ओर से दिव्य हिमाचल दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरोचीफ श्री सुनील शर्मा ने 21 हजार रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया। हिमाचल सेवाश्रम ट्रस्ट हरिद्वार दिव्य हिमाचल का मीडिया पार्टनर है।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के कुलपति प्रो. ए.डी.एन.बाजपेयी ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री को 71,350 रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री मोहन झारटा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री को खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, शिमला ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से 1,24,500 रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दाड़लाघाट के प्रधानाचार्य ने स्कूल के शिक्षकों एवं स्टॉफ की ओर से मुख्यमंत्री को 25,840 रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी।