Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत आशा की नई किरण : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सियोल , 19 May 2015

Last updated on: May 19, 2015, 00:00 IST

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया की यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को कहा कि भारत एशिया में आशा की नई किरण है और इस देश की प्रगति से ही एशियाई सपना साकार होगा। एशियाई नेतृत्व मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत की प्रगति एशियाई सफलता की कहानी होगी। इस कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून तथा कतर के शाही परिवार के सदस्य शेख मोजा भी मौजूद थे।उन्होंने कहा कि भारत का वार्षिक विकास दर बढ़कर 7.5 प्रतिशत पर पहुंच गया है और यह भविष्य में बड़े विकास की ओर अग्रसर है।

मोदी ने कहा, "एशिया अधिक सफल तभी होगा, जब सभी एशियाई देश साथ मिलकर प्रगति करेंगे।" उन्होंने यह भी कहा कि समृद्ध देशों को उन देशों के साथ अपने संसाधन और बाजार साझा करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जिन्हें इनकी आवश्यकता हो।प्रधानमंत्री ने कहा, "एशिया के दो चेहरे नहीं होगे- एक आशा एवं समृद्धि का और दूसरा तंगी और निराशा का। विकास को निश्चत रूप से अधिक समावेशी होना चाहिए, चाहे यह राष्ट्र के भीतर हो या विभिन्न राष्ट्रों के बीच। यह न सिर्फ देश की सरकार की जवाबदेही है, बल्कि क्षेत्रीय जिम्मेदारी भी है।"बकौल मोदी, "भारतीय नीतियों का आधार यही सिद्धांत है। 

और, यह दुनिया में हमारे प्राचीन विश्वास 'वसुधव कुटुम्बकम' से प्रेरित है, जिसका अर्थ यह है कि पूरी दुनिया एक परिवार है।"उन्होंने जलवायु परिवर्तन की समस्या से लड़ने के लिए सस्ती नवीकरणीय ऊर्जा हेतु कम खर्च वाले निर्माण एवं नवाचार पर जोर दिया।एशिया के समावेशी विकास के लिए उन्होंने क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को बदलने हेतु नवाचार एवं प्रौद्योगिकी के संयोजन पर बल दिया।उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक अधिकांश एशियाई नागरिक शहरों में रहेंगे और भारत में दुनिया की कुल शहरी आबादी का करीब 11 प्रतिशत हिस्सा होगा। मोदी के अनुसार, "यही वजह है कि मैं भारत में शहरी नवीनीकरण तथा स्मार्ट शहरों पर अधिक बल देता हूं। 

और भी बहुत कुछ है, जो हम सियोल जैसे शहरों से सीख सकते हैं।"मोदी ने कहा, "एशिया में संपर्क की दृष्टि से भारत चौराहे की तरह है और हम परस्पर संबद्ध एशिया के निर्माण की अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। हमें अपने क्षेत्र को बुनियादी संरचना के जरिए एक-दूसरे से संबद्ध करना चाहिए और इन्हें व्यापार तथा निवेश से जोड़ना चाहिए।"प्रधानमंत्री ने कहा कि एशियाई देशों को एकजुट होकर वैश्विक मामलों में वृहद भूमिका निभानी चाहिए। उन्हें संयुक्त राष्ट्र और इसकी सुरक्षा परिषद सहित अन्य वैश्विक गवर्नेस संस्थाओं में सुधार के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने कहा, "एशियाई देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमें पीछे धकेलेगी, जबकि एशियाई एकजुटता दुनिया को नई शक्ल देगी।"बाद में भारत और दक्षिण कोरिया की कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के मंच को संबोधित करते हुए मोदी ने दोनों देशों के बीच प्राचीन बौद्ध संबंधों पर जोर दिया।कोरियाई लोगों में उद्यमशीलता की सराहना करते हुए मोदी ने उनके द्वारा वैश्विक ब्रांड निर्मित करने और बाजार में बने रहने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "भारत में हम वह सब हासिल करना चाहते हैं, जो कोरिया पहले ही हासिल कर चुका है। यही वजह है कि एक बड़े व्यवसायी प्रतिनिधिमंडल के साथ मैं यहां हूं।"जनवरी 2010 में भारत-कोरिया सीईपीए पर हस्ताक्षर के बाद दोनों देशों में व्यापार बढ़ने पर खुशी जताते हुए मोदी ने कहा कि दोनों देशों में द्विपक्षीय व्यापार में सुधार को लेकर अब भी काफी संभावना है। उन्होंने कहा कि भारत की सॉफ्टवेयर और कोरिया की हार्डवेयर इंडस्ट्री में भी सहयोग की काफी संभावना है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD