Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

स्मार्ट शहर के लिए दक्षिण कोरिया से 10 अरब डॉलर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सियोल , 18 May 2015

Last updated on: May 18, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन-हे की सोमवार की वार्ता में दक्षिण कोरिया ने भारत की स्मार्ट शहर और रेलवे जैसी अवसंरचना परियोजनाओं के लिए 10 अरब डॉलर का कोष स्थापित करने की पेशकश की और दोनों देशों ने आपसी संबंधों का दर्जा बढ़ाकर इसे विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। मोदी सोमवार सुबह उलान बटोर से दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन में मोदी का भव्य स्वागत हुआ, जिसके बाद उन्होंने दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति से वार्ता की। उनकी वार्ता के बाद दोनों देशों ने सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए।दोनों नेताओं की वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों का दर्जा बढ़ाकर इसे 'विशेष रणनीतिक साझेदारी' का कर दिया और दो प्लस दो प्रारूप में रक्षा और विदेश संबंधी वार्ता करने का फैसला किया।

मोदी की इस यात्रा में दक्षिण कोरिया ने भारत में स्मार्ट शहर, रेलवे, बिजली उत्पादन और पारेषण जैसी अवसंरचना परियोजनाओं में साझा सहयोग के लिए 10 अरब डॉलर देने की भी मंशा जताई।साझा बयान में कहा गया है कि भारत अपनी एक्ट ईस्ट रणनीति में दक्षिण कोरिया को महत्वपूर्ण साझेदार मानता है। दोनों पक्षों ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा स्थापित करने के लिए भारत की एक्ट ईस्ट नीति और दक्षिण कोरिया के उत्तर पूर्व एशिया शांति एवं सहयोग पहल (एनएपीसीआई) के बीच सहयोग की संभावना तलाशने पर सहमति जताई।विशेष रणनीतिक साझेदारी की दिशा में दोनों पक्षों ने वार्षिक शिखर सम्मेलन स्थापित करने, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के नेतृत्व में सालाना संयुक्त आयोग की बैठक कराने और भारतीय तथा कोरियाई रक्षा शिक्षा संस्थानों में साझेदारी मजबूत करने पर सहमति जताई।

राष्ट्रपति पार्क ने मेक इन इंडिया पहल की सराहना की और मोदी ने उन्हें इस पहल में विशेष साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) की पूरी संभावना का दोहन करने के लिए अपने-अपने अधिकारियों को वार्ता करने का निर्देश दिया।

दोनों देश इस्पात क्षेत्र में परस्पर लाभकारी परियोजनाओं का विकास करने के लिए सहयोग की संभावना तलाशेंगे और दोनों नेताओं ने जहाज निर्माण में सहयोग के लिए कंपनियों द्वारा रुचि दिखाने का स्वागत किया।दोनों नेताओं ने फैसला किया कि जहाज निर्माण में सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्य समूह गठित किया जाएगा।संयुक्त बयान में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर विनिर्माण में एक संयुक्त कार्य समूह गठित किया जाएगा। इसका मकसद दोनों देशों की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनियों के बीच संयुक्त उपक्रम और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के जरिए सहयोग को बढ़ावा देना है।

पार्क ने स्वच्छ भारत अभियान की भी सराहना की।

मोदी ने कोरिया के पर्यावरण अनुकूल अर्थव्यवस्था की पहल की सराहना की और शहरी जल तथा वायु गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नवाचार नीतियों और प्रौद्योगिकियों को लागू करने में परस्पर लाभकारी साझेदारी के लिए कोरिया के साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई।दोनों पक्षों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और कोरिया एरोस्पेस रिसर्च इंस्टीट्यूट (केएआरआई) के बीच हुई साझेदारी का स्वागत किया।दोनों पक्षों में जुड़वां शहर और जुड़वां राज्य/प्रांत संबंध को बढ़ावा देने पर भी सहमति जताई।दोनों पक्षों ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्धता जताई।

दक्षिण कोरिया ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह, मिसाइल टेक्न ोलॉजी कंट्रोल रिजीम, आस्ट्रेलिया ग्रुप एंड वासेनार अरेंजमेंट में भारत की सदस्यता को समर्थन देने का वादा किया।

दोनों ही पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रमुख विकासशील देशों को शामिल किए जाने के लिए उसके सुधार पर काम करने पर भी सहमति जताई।इससे पहले सियोल पहुंचने के बाद मोदी ने भारतवंशी समुदाय के 1,500 लोगों से मुलाकात की। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है।बाद में मोदी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की-मून से मुलाकात की और राष्ट्रपति पार्क द्वारा आयोजित रात्रिभोज में हिस्सा लिया। मोदी ने पार्क को एक पशमिना स्टोल भेंट किया, जिस पर कोरिया के बारे में रविंद्र नाथ ठाकुर की कविता अंकित है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD