Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीमा विवाद का उचित समाधान चाहते हैं भारत, चीन : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 15 May 2015

Last updated on: May 15, 2015, 00:00 IST

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि चीनी नेतृत्व के साथ उनकी सरल, रचनात्मक तथा मित्रवत बातचीत हुई और दोनों ही पक्ष सीमा विवाद के उचित, व्यवहारिक तथा पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान पर सहमत हैं, जिसने कई दशकों से द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित किया है। मोदी ने चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग से बातचीत के बाद यहां मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ली और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में द्विपक्षीय सहयोग बेहद महत्वपूर्ण मुद्दा रहा।मोदी ने कहा कि उन्होंने इस बात पर जोर डाला कि चीन को कुछ मुद्दों पर अपने रुख को लेकर विचार करने की जरूरत है, जो दोनों के संबंध की संभावनाओं को पहचानने से रोक रहे हैं। 

उन्होंने कहा, "मैंने सुझाव दिया कि चीन को हमारे साथ संबंध के लिए रणनीतिक और दीर्घकालीक सोच रखना चाहिए।"सीमा मुद्दे पर उन्होंने कहा, "दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि हमें सीमा विवाद केउचित, व्यवहारिक तथा पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान की जरूरत है और दोनों पक्षों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल करने के सभी प्रयास को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराया।"उन्होंने कहा, "हमने इस मुद्दे पर अपनी चिंता को लेकर संवेदनशीलता और भरोसा बहाली के उपायों में रुचि को महसूस किया। मैंने इस संबंध में 'लाइन ऑफ एक्चुएल कंट्रोल' के महत्व को भी दोहराया।"मोदी ने कहा कि उन्होंने वीजा नीति और सीमा-पार नदियों से जुड़े मुद्दे पर वास्तविक प्रगति की मांग की।

प्रधानमंत्री ने कहा, "हम इस बात पर सहमत हुए कि जैसे-जैसे हम बढ़ रहे हैं, हमें एकदूसरे के हित के लिए संवेदनशील होना चाहिए, एकदूसरे में विश्वास बढ़ाना चाहिए, परिपक्वता के साथ मतभेदों को दूर करना चाहिए।"उन्होंने कहा, "हमने अपनी आर्थिक साझेदारी के लिए उच्च स्तरीय महात्वाकांक्षा रखी है।"प्रधानमंत्री ने कहा कि चेंगडु और चेन्नई में वाणिज्य दूतावास शुरू करने के फैसले से यह नजर आता है कि एक-दूसरे पर भरोसा और द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की प्रतिबद्धता बढ़ रही है।मोदी ने कहा, "यह बेहद लाभदायी और सकारात्मक यात्रा रही है। मैं शी और ली के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।"

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD