Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिर्फ फोकस से ही बढ़ेगा सेवा निर्यात : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2015

Last updated on: Apr 23, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सेवा निर्यात को सालाना 155 अरब डॉलर से अधिक बढ़ाने के लिए लक्षित और वैज्ञानिक नजरिया अपनाने की जरूरत है। यहां तीन दिवसीय सम्मेलन 'वैश्विक सेवा प्रदर्शनी' के उद्घाटन सत्र में मोदी ने कहा, "दुनिया में भारत की पहचान सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और योगा से अलग भी बनाइए।"मोदी ने कहा कि भारत को वैश्विक स्थिति और खास तौर से समृद्ध देशों की स्थिति का लाभ उठाना चाहिए।उन्होंने कहा, "हमें यह ध्यान रखते हुए योजना बनाने की जरूरत है कि देश की 65 फीसदी आबादी की उम्र 35 वर्ष से कम है और आने वाले समय में हमारी आबादी और युवा होने वाली है। हमें दुनिया की स्थिति पर भी गौर करना होगा, जहां कई देशों में श्रम बल का अभाव हो सकता है।"प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य सरकारों और निजी कंपनियों को मानव संसाधन विकास में लग जाना चाहिए, ताकि विविध क्षेत्रों के श्रम बाजार का लाभ उठाया जा सके।उन्होंने कहा, "भारत इतना विशाल है और इसका श्रम बल इतना व्यापक है कि हमें इसकी असली क्षमता को समझने की जरूरत है। असम से लेकर कर्नाटक तक अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों की अपनी अलग विशेष क्षमता है।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "देश को अपने श्रम बल को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए। 2015 तक के लिए हमें पता होना चाहिए कि किस देश को क्या चाहिए। हम हर देश की जरूरत का खांका खींच सकते हैं।"इससे पहले वाणिज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक सेवा निर्यात में भारत का योगदान 2000 के 1.1 फीसदी से बढ़कर 2015 में 3.2 फीसदी हो गया है।उन्होंने बताया कि 2014 में भारत दुनिया का आठवां सबसे बड़ा वाणिज्यिक सेवा निर्यातक रहा।2013-14 के 151.5 अरब डॉलर के सेवा निर्यात में कंप्यूटर सेवा का योगदान 46 फीसदी रहा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD