Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आप का रुख स्टालिन की याद दिलाता है : प्रशांत भूषण

प्रशांत भूषण
प्रशांत भूषण
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Apr 2015

Last updated on: Apr 20, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) में जारी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। आप के असंतुष्ट नेता प्रशांत भूषण द्वारा कारण बताओ नोटिस पर दिए गए जवाब से एक और विवाद खड़ा हो गया है। प्रशांत ने सोमवार को जवाब में कहा कि पार्टी का यह रुख स्टालिन के खौफ की याद ताजा करता है। पार्टी के कारण बताओ नोटिस के जवाब में प्रशांत ने कहा, "जब पार्टी संयोजक या पार्टी के नियंत्रण में शामिल किसी व्यक्ति के अवैध तथा अनुचित कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लगाने के कारण आपको राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पद या लोकपाल पद से हटा दिया जाता है, जब आप किसी असंतुष्ट को पार्टी का गद्दार करार देते हैं और उसपर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हैं, जिन सिद्धांतों पर पार्टी की स्थापना हुई है उससे दूर जाने को लेकर सवाल उठाने पर आप पार्टी के सदस्यों में भय पैदा करते हैं, तो हमें स्टालिन के खौफ की याद आती है।"

उन्होंने कहा कि अलग विचार व्यक्त करने को आचार संहिता का उल्लंघन करार नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा, "केवल अलग विचार व्यक्त करने को आचार संहिता का उल्लंघन करार नहीं दिया जा सकता, जबतक कि वह पार्टी के उद्देश्यों का उल्लंघन न करता हो।"आप के सचिव पंकज गुप्ता को भेजे जवाब में प्रशांत ने कहा, "खुद को राष्ट्रीय अनुशासन समिति का सदस्य दर्शाते हुए आपके, आशीष खेतान तथा दिनेश वाघेला द्वारा हमें नोटिस भेजा जाना वास्तव में उल्लेखनीय और व्यंग्यात्मक है। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि किसने और कब राष्ट्रीय अनुशासन समिति का गठन किया है और यह किस प्रकार काम करती है।"पार्टी की अनुशासन समिति द्वारा तीन दिन पहले योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण, आनंद कुमार तथा अजीत झा को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परिषद की 28 मार्च को हुई बैठक में प्रशांत व यादव को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर निकाल दिया गया था।

 

Tags: PRASHANT BHUSHAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD