Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्यमंत्री ने फसलों के मूल्य निश्चित करने की मौजूदा प्रणाली को बताया गैर वाजिव

किसानों की उपज की कीमत निश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय कमेटी की वकालत की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तलवंडी साबो (बठिंडा) , 14 Apr 2015

Last updated on: Apr 14, 2015, 00:00 IST

फसलों की कीमत निर्धारण के लिए प्रचलित प्रणाली को निरर्थक करार देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज केंद्र सरकार के समक्ष मांग रखी है कि फसलों की कीमतें तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाना चाहिए। इसके अलावा कृषि को लाभकारी बनाने अन्य रास्ते व साधन भी तलाशने चाहिए।बैसाखी के त्यौहार पर आयोजित किए गए राजनीतिक सम्मेलन के  अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान तंत्र में भारत सरकार का कृषि एंव लागत आयोग हर साल फसलों की कीमत तय करता है, जो कि एक अड़ंगा है। उप मुख्यमंत्री श्री सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल के साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों की कीमत तय करने इस समय आवश्यक्ता है कि किसानों को वर्तमान कृषि संकट में राहत देने व उबारने कृषि विशेषज्ञों, अधिकारियों और जाने माने लोगों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फसलों की कीमतों के निर्धारण के अलावा इस समिति को व्यापक अनुसंधान और डिजाइन गतिविधियों के माध्यम से कृषि का कायाकल्प करने का काम सौंपा जाना चाहिए। श्री बादल ने कहा कि वे जल्द ही औपचारिक रूप से केंद्रीय सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाने जा रहे हैं जिससे कड़ी मेहनत करने वाले किसानों को बचाया जा सके। 

फसलों की कीमतों को तय करने के डा. स्वामीनाथन के फार्मूले को लागू करने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने यह समय की जरूरत है कि विश्व के जाने माने कृषि वैज्ञानी के सूत्र कसे क्रियान्वित करें, जो कहता है कि लागत मूल्य के साथ 5० फीसद लाभ किसान के लिए सुनिश्चित हो। उ

न्होंने उममीद प्रकट की है कि यह लोक सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था ऐसे में राजग सरकार इसे जल्द लागू करेगी। नई दिल्ली में अपने शानदार कार्यालयों में आरामदायक कुर्सियों पर बैठने वाले कृषि विशेषज्ञों की सिफारिश पर नाममात्र न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर किसान को बचाया नहीं जा सकता। अगर देश की खाद्य सुरक्षा को संभाल कर रखना है तो डा. एम स्वामीनाथन सूत्र अनुसार तय किए गए एमएसपी के आधार पर ही भुगतान होना चाहिए।फसलों की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तंत्र पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि अगर इसे हटाया गया तो यह कदम देश के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और एमएसपी सिस्टम को समाप्त करने से भारतीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा टूट सकता है।इससे पहले भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से इस पवित्र अवसर पर राज्य से सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने की गंभीर प्रतिज्ञा करने का आह्वान भी किया है। उन्होंने कहा कि यह सही समय है जब सभी पंजाबियों को अपनी कमजोरियों पर काबू पाने के साथ ही राज्य के चल रहे विकास और समृद्धि का एक अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। श्री बादल ने कहा कि इस प्रकार हर पंजाबी अपनी ओर से यह विनम्र योगदान कर हमारे राज्य को एक अग्रणी राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई गरीब समर्थक योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को आटा-दाल, शगुन, पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पहले ही राज्य को उच्च विकास पथ पर चलाया है। ये शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार की ओर से किए गए जोरदार प्रयास ही हैं जिनकी वजह से पंजाब हर दिन सफलता की नई कहानी दर्ज करवा रहा है। श्री बादल ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के विकास के साथ ही राज्य सरकार ने राज्य को पावर सरपल्स राज्य बनाने के ठोस प्रयास किए जो अब वास्तविकता है।अपने शासन की एक छोटी सी अवधि में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने राज्य के नाम कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं किया है, मुख्यमंत्री ने कहा कि निकट भविष्य में इस तरह के कई और प्रोजेक्ट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के  पवित्र शहर श्री अमृतसर साहिब को एचआईआरडीएवाई योजना के तहत धरोहर शहर के रूप में चुना गया है, जिससे पवित्र शहर के विकास के लिए कई सौ करोड़ रुपयों की केंद्रीय सहायता का प्रवाह सुनिश्चित होगा। श्री बादल ने बताया कि इसी तरह जलियांवाला बाग के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए विशेष सहायता प्राप्त करने, इसे सांस्कृतिक विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री ने एनडीए सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि चिकित्सा विज्ञान के  क्षेत्र के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और पोस्ट ग्रेजुएट बागवानी अनुसंधान और शैक्षिक संस्थान जैसी प्रतिष्ठित परियोजनाओं का आवंटन भी पंजाब को किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है जब एक केंद्र सरकार ने राज्य को इस तरह की महत्वपूर्ण परियोजनाओं दी है। इसी तरह, 1984 के सिख विरोधी नरसंहार की जांच करने एक एसआईटी का गठन  करने और पीडि़तों के लिए मुआवजे की घोषणा कर एनडीए ने पंजाबियों के योगदान को मान्यता दी है। यह बताता है कि पंजाब के देश भक्त लोगों के लिए राजग सरकार विशेष रूप से चिंतित है। जिसकी सभी को सराहना करनी चाहिए।

कांग्रेस के पंजाब विरोधी रुख की भत्र्सना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्टी हमेशा ही पंजाब के साथ सौतली मां वाला व्यवहार करती आई है और इसके द्वारा पंजाब पंजाब की राजधानी , नदियों के पानी छीने गये और सिक्खों के सबसे पवित्र स्थान श्री दरबार साहिब पर भी हमला किया गया  उन्होने कहा कि पंजाबी 1984 के दंगों के लिए कांग्रेस का कभी माफ नही करेगें जिस में हजारों निर्देाष की बेरैहमी  से हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भी कुछ ताकते पंजाब की अमन शांति का भंग करने के लिए यत्न शील है पंरतु राज्य की अकाली सरकार राज्य की अमन शांति बहाल रखने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है उन्होने कहा राज्य सरकार हमेशा ही यह प्राथमिकता रही है कि राज्य में भाईचारक एकता को मजबूत बनाये रखा जाए ताकि राज्य के विकास की गति का पहिया धीमा ना हो सके।इससे पहले उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने अपने संबोधन में कांग्रेस के मीत प्रधान श्री राहुल गांधी द्वारा पंजाब की छवि को खराब करने के लिए आड़े हाथों लेते हुये कहा कि कांग्रेस द्वारा मेहनती पंजाबियों को नशे के नाम पर झूठा बदनाम कर रहे है जबकि वास्तिवकता यह है कि पंजाब तो नशों विरूद्ध राष्ट्रीय जंग लड़ रहा है। उन्होने कहा कि पंजाब में अंतराष्ट्रीय सीमा पार से आते नशों को नशों को पकड़ कर देश के हजारेां नवयुवकों को बचा लिया है क्योकि यदि यह नशें काबू ना किये जाते तो इन्होने देश के भिन्न भिन्न भागों में जाकर नवयुवकों की तबाही का कारण बनना था।

देश की उन्नति , स्वतंत्रता की लड़ाई में शिअद के गौरवमयी योगदान की बात करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है जोकि हमेशा  ही देश के कल्याण के लिए लड़ती हेै उन्होने कहा कि कुछ पार्टिया लोक लुभावने नारों से लोगों को भरमाने की कोशिश करती हैपंरतु यह पार्टिया पानी के बूलबुले की तरह है जो समय के साथ अलोप हो जाती हैं। उन्होने कहा कि आप पार्टी भी  ऐसी ही पार्टी है जो लोगो के लिए कुछ भी करने में असफल रही है उन्होने कहा कि आप द्वारा निशुल्क पानी , वीपीआईपी सभ्याचार के खात्मे जैसी घोषणा केवल घोषणा ही बन कर रह गई है।उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अगले डेढ वर्ष में पंजाब में उच्च स्तर पर विकास किया जाएगा उन्होने पंजाब की जनता को अपील करते हुये कहा कि शिअद-भाजपा द्वारा किये जा रहे विकास ओैर ध्यान दिया जाए ना कि शरारती तत्वों द्वारालोगो को गुमराह करने वाली बातों की ओर । उन्होने कहा कि पंजाब के विकास के िलए ना ही बाजवा , ना ही अमरेन्द्र ओर ना ही आम आदमी पार्टी का कोई ध्यान है जबकि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने अपना साराजीवन पंजाब ओैर पंजाबियों को समर्पित किया। अपने भाषण दौरान केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने लोगों को सिकख गुरूयों के बताये गये मार्ग पर पर चलने का आग्रह करते हुये कहा कि सिक्ख गुरूओ ेके समान हमें भी मानवता की सेवा करनी चाहिए उन्होने कहा कि कन्या भ्रुण हत्या जैसे पाप को छोड़कर हमें हमारी बेटियंा बचानी चाहिए उन्होने पुरजोर अपील करते हुये कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार को काबू पाना समय की मुख्य आवश्यकता है।श्रीमती बादल ने कहा कि उपस्थिति जनता को सिक्ख धर्म के दर्शाये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए उन्होने कहा कि सिक्ख इतिहास बलिदानो ंसे भरा हुआ है जिसमें सिक्ख गुरूओं ने समाज की सुरक्षा के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर दी और हम सभी का भी इस मार्ग पर चलना चाहिए।

 

Tags: PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADAL , SUKHBIR , SUKHBIR SINGH BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD