Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अगली शिरोमणी अकाली सरकार कंडी बेल्ट के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल

कहा कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि मंत्री गैंगस्टरों के साथ मिलकर डराने-धमकाने और जबरन वसूली करने में लगे हुए

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Daljit Singh Cheema, Hira Singh Gabria, Chabbewal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चब्बेवाल , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 13:58 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि 2027 में सरकार बनने के बाद अकाली दल की अगली सरकार कंडी हलके के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी और कंडी हलका विकास मंत्रालय स्थापित किया जाएगा।अकाली दल अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता हरमिंदर सिंह संधू के साथ विशाल रैली को संबोधित किया। जहां भारी बारिश के बावजूद लोग पंडाल में बैठे रहे। 

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि कंडी बेल्ट के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू किया जाएगा, जिसमें बिजली और टैक्स सब्सिडी शामिल है और साथ ही सड़क संपर्क सुधार के लिए पठानकोट से चंडीगढ़ और अमृतसर से आनंदपुर साहिब तक दोहरे राजमार्ग का निर्माण किया जाएगा।सरदार सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की कि पार्टी की सरकार बनने के बाद अकाली दल कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय का गठन भी करेगा। 

उन्होने कहा,‘‘ मंत्रालय कंडी बेल्ट के विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा और सरकारी टयूबवैल स्थापित करने और किसानों को ड्रिप सिंचाई और भूमिगत पाइप सुविधाएं प्रदान करेगा।’’अकाली दल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी सरकार के समय कानून-व्यवस्था इस हद तक चरमरा गई है कि मंत्री गैंगस्टरों के साथ मिलकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। 

उन्होने कहा कि स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से संपर्क पूरी तरह तोड़ दिया और वह आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के एजेंडे को पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होने कहा,‘‘ भगवंत मान को अब लाॅकडाउन लगाए बिना और सभी हथियार जमा करवाए बिना अपने गांव और आसपास के इलाकों में जाने की हिम्मत नही है।’’  उन्होने मुख्यमंत्री की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पंजाब के आढ़तियों को पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन  देना पड़ रहा है।’’

सरदार बादल ने आम आदमी पार्टी द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार के बारे में बात करते हुए कहा कि पार्टी सरकारी खर्च पर राजनीतिक रैलियां आयोजित कर रही और टेंट , कुर्सियां और खानपान पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। उन्होने बताया,‘‘ दिल्ली की पार्टी को प्रत्येक रैली के लिए दिए जा रहे करोड़ों रूपये में से आधे पैसे कमीशन के रूप में वापिस ले लिए जाते हैं।’’ 

उन्होने गुजरात में चल रहे चुनाव प्रचार के दौरान फर्जी दावे करने के लिए आप पार्टी की आलोचना की। उन्होने कहा कि भगवंत मान ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब में हर चार गांवों के बाद मंडियों की स्थापना की, जबकि अरविंद केजरीवाल ने यह झूठ बोला कि आप सरकार ने महिलाओं को 1000 रूपये का भत्ता देना शुरू कर दिया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकाल के दौरान 1.5 लाख करोड़ रूपये के निवेश के बारे में सरेआम झूठ बोलने के लिए मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल लगातार दावा कर रहा कि पंजाब के निवेशक जबरन वसूली और गैंगस्टरों के कारण राज्य में निवेश करने से डर रहे हैं। उन्होने कहा,‘‘ हम  कानून लागू करने और कारोबार के लिए रियायतें देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि 2027 में राज्य में निवेश को गति देना और उद्योग कम से कम 75 फीसदी पंजाबियों को कर्मचारियों के रूप में रोजगार देना सुनिश्चित किया जा सके।’’

शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने के बाद पंजाब के लिए अपनी सोच सांझा करते हुए सरदार बादल ने घोषणा की कि एक वल्र्ड स्क्लि यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी जो हर साल एक लाख नौजवानों को कौशल प्रदान करेगी और हर जिले में इसके केंद्र स्थापित किए जाएंगें। उन्होने कहा कि राज्य के प्रत्येक जिले में एक मेडिकल और पशु चिकित्सा कालेज खोला जाएगा और नौजवानों को 10 लाख रूपये का ब्याज मुक्त कर्जा देने, आटा-दाल योजना को दोबारा शुरू करने , बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन भत्ता बढ़ाकर 1 लाख रूपये किए जाने की घोषणा की। 

उन्होने यह भीघोषणा की कि सरकारी नौकरियां केवल पंजाबियों को ही दी जाएंगी और डेयरी और अन्य पशुपालन कारोबार की स्थापना के लिए 75फीसदी सब्सिडी दी जाएगी।इस अवसर पर शिरोमणी कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने संबोधित करते हुए बताया कि किस तरह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जोरा सिंह, जिन्हे बेअदबी की घटनाओं की जांच का जिम्मा सौंपा गया  था, उन्होने खुलासा किया कि राज्य में बेअदबी की घटनाओं के पीछे अरविंद केजरीवाल का हाथ था। 

डा. दलजीत सिंह चीमा और  हीरा सिंह गाबड़िया ने भी इस अवसर पर संबोधित किया। मंच पर सोहन सिंह ठंडल, वरिंदर सिंह बाजवा, लाली बाजवा, लक्खी उरमूर टांडा, सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल रथन, अरविंदर सिंह रसूलपूर, अमरीक सिंह बल्लोवाल और के एस मक्खन भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Daljit Singh Cheema , Hira Singh Gabria , Chabbewal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD