Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

प्रकाश सिंह बादल ने शहरों को हरा-भरा रूप देने के लिए अथॉरिटी कायम करने की स्वीकृति दी

शहरों में प्रदूषण घटाने तथा हरियाली बढ़ाने के लिए अथॉरिटी मील पत्थर साबित होगी-सुखबीर सिंह बादल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Apr 2015

Last updated on: Apr 16, 2015, 00:00 IST

राज्य के शहरों के सौंदर्यकरण और प्रदूषण घटाने के दोहरे उद्धेश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पंजाब स्टेट लैंड स्केपिंग अथॉरिटी का गठन करने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंधी फैसला बुधवार देर सांय मुख्यमंत्री रिहायश पर शहरी विकास अथॉरिटीयों की समीक्षा की बैठक के दौरान स. बादल द्वारा लिया गया।उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल द्वारा शहरों के निवासियों को स्वच्छ आबो हवा मुहैया करवाने के लिए प्रत्येक शहरी विकास अथॉरिटी में अलग तौर पर बागवानी विंग कायम करने के लिए रखे प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में बढ़ रहे प्रदूषण के कारण पैदा हो रही सांस की बिमारियों से लोगों को बचाने के लिए हरियाली का रकबा बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शहरों के  तेजी से हुये विकास ने इनको कंकरीट जंगल का रूप दे लिया है जिस कारण शहर वासी बिमारियों से पीडि़त हो रहें हैं। स. बादल ने कहा कि इन समस्याओं का एक मात्र हल शहरों में हरियाली को बढ़ाना है जिससे ना केवल शहरों का रूप सुंदर होगा बल्कि प्रदूषण भी घटेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी विकास अथॉरिटीयों शहरों में हरियाली पैदा करने के लिए कम ध्यान दे रही हैं जिससे राज्य स्तर पर एक ऐसी अथॉरिटी कायम की जाये जो पौधे लगाने पर हरियाली कायम रखने के लिए समूचे कार्यो की निगरानी करें। इसी दौरान उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों को इस उद्धेश्य के लिए विशेष स्टॉफ भर्ती करने के लिए कहा ताकि पंजाब स्टेट लैंड स्केपिंग अथॉरिटी की छत्र छाया अधीन शहरों का स्वरूप बदला जा सके। बादल ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि इस लक्ष्य को निधारित समय में हासिल करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार की जाये। विचार विमर्श में भाग लेते हुये उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने शहरों को हरा-भरा बनाने के लिए अपनी योजना का खुलासा करते हुये इस उद्धेश्य के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय जैसी अग्रणीय संस्थाओं में से नवयुवक एवं शिक्षित विशेषज्ञों की भर्ती की जाये। उन्होंने कहा कि राज्य के शहरों को नया जीवन धारा देना मुहैया करवाना समय की आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब स्टेट लैंड स्केपिंग अथॉर्टी शहरों को हरियाली के पक्ष से नया रूप देने के लिए मील पत्थर साबित होगी। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लैंड स्केपिंग को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गये परंतु इस क्षेत्र में विशेषज्ञता पर ज्ञान की कमी के कारण पार्को की स्थिति खस्ता हो गई है। उन्होंने कहा कि नई कायम की जाने वाली पंजाब स्टेट लैंड स्केपिंग अथॉर्टी द्वारा इन पार्को की देखभाल के अतिरिक्त सार्वजनिक संस्थानों में हरी पट्टी बिछाने का कार्य किया जाये जिससे ना केवल इस कार्य को पेशेवर पहुंच हासिल होगी बल्कि लोक निर्माण विभाग एवं अन्य शहरी अथार्टीयों द्वारा अपने-अपने स्तर पर किये जाते कार्यो के कारण होते खर्चो में भी कटौती होगी। 

बैठक में कै बिनेट मंत्री श्री अनिल जोशी एवं स. परमिंदर सिंह ढींडसा, मुख्य सचिव श्री सरवेश कौशल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू, प्रधान सचिव वित्त श्रीमती विन्नी महाजन, प्रधान सचिव शहरी विकास एवं आवास निर्माण श्री विश्वजीत खन्ना, सचिव स्थानीय निकाय श्री अशोक गुप् ता और मुख्य प्रशासक पुड्डा श्री मनवेश सिंह सिद्धू उपस्थित थे। 

 

Tags: PARKASH SINGH , PARKASH SINGH BADAL , SUKHBIR , SUKHBIR SINGH BADAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD