Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

सुखबीर सिंह बादल ने 140 किसान परिवारों को 600 क्विंटल गेंहू वितरित किया

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लंबी , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 04, 2026, 16:45 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज लंबी हलके के गुरुसर , पक्की टिब्बी और कबरवाला गांवों के 140 प्रभावित परिवारों को 600 क्विंटल गेंहू वितरित किया, जिनकी खड़ी फसल दो महीने पहले भीषण आग में तबाह हो गई थी।अकाली दल अध्यक्ष ने खेतों में आग लगने के बाद प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया था कि पार्टी उनके नुकसान की भरपाई करेगी।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा,‘‘ भले ही हमने इस सेवा को करके अपनी प्रतिबद्धता को पूरा किया है, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए देखना बेहद दुखदाई है, चाहे इस साल आग से नुकसान यां ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान का मुआवजा देना हो यां पिछले साल बाढ़ के कारण खड़ी धान की फसल के पूरी तरह से तबाह हो जाने के लिए मुआवजा देना हो। जहां तक अकाली दल का सवाल है , हम किसानों के साथ खड़े रहेंगें और जरूरत के समय उनकी मदद करते रहेंगें।’’

इससे पहले शुक्रवार को सरदार बादल ने मलोट के गांधार गांव के किसानों को 300 क्विंटल गेंहू वितरित किया, जिनकी खड़ी फसलें ओलावृष्टि के कारण बर्बाद हो गई थी।प्रभावित किसानों ने इस मौके पर अकाली दल अध्यक्ष का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार से उन्हें कोई मुआवजा नही मिला है।

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए सरदार बादल ने कहा कि संशोधित लैंड पुलिंग योजना और कुछ नही बल्कि किसानों की जमीन लूटने का एक और घिनौनी कोशिश है। उन्होने कहा कि पुरानी जमीन पुलिंग योजना में सिर्फ दिखावटी बदलाव किए गए हैं, जिसे किसानों ने पहले ही खारिज कर दिया था। उन्होने कहा,‘‘ सरकार अरविंद केजरीवाल के दबाव में नई योजना को जबरदस्ती लागू करने की कोशिश कर रही है, जो अपने उन साथियों को पुरस्कृत करना चाहते हैं और जिनके साथ उन्होने गैरकानूनी सौदे किए थे।’’ उन्होने कहा कि अकाली दल इस नए कदम का पुरजोर विरोध करेगा और इसे हरगिज सफल नही होने देगा।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD