Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

शिरोमणी अकाली दल चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक कमेटी का गठन करेगा जिसे कानूनी दस्तावेज के रूप में माना जाएगा

सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पार्टी की कोर कमेटी ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र तैयार करने का निर्णय लिया

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 17:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र को अंतिम रूप देने के लिए कमेटी गठित करने का निर्णय लिया और घोषणा की इस घोषणा पत्र को कानूनी दस्तावेज के रूप में माना जाएगा और जिसे सरकार के गठने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में लागू किया जाएगा। पार्टी ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र तैयार करने का फैसला किया, आम आदमी पार्टी ने कैसे पंजाब और इसके संसाधनों को लूटा  और साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति और राज्य की अर्थव्यवस्था की स्थिति को बर्बाद करने में अहम भूमिका निभाई है ,पर्दाफाश किया किया जाएगा।

यह फैसला शिरोमणी अकाली दल की कोर कमेटी और पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में हलका इंचार्जों की अलग-अलग मीटिंगों के बाद लिया गया है।इस बारे विस्तार से बताते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह भी फैसला किया गया कि  अकाली दल के अध्यक्ष उन हलकों का दौरा भी करेंगें जहां लाखों एकड़ में फसलों का नुकसान हुआ है , और मकानों और बुनियादी ढ़ांचे को बहुत नुकसान पहुंचा है। 

उन्होने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेताओं ने सरदार सुखबीर सिंह बादल के ध्यान में यह बात लाई कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पिछले साल राज्य में आई विनाशकारी बाढ़ से बचाव के कार्यों में नाकाम रहने के बावजूद कोई सबक नही सीखा है। नेताओं ने कहा,‘‘ बाढ़ के कारण नुकसान के लिए कोई मुआवजा नही देने के अलावा इस साल भी आवश्यक कार्य नही किए गए और भारी बारिश की स्थिति में बहुत बड़ी तबाही आ सकती है।’’

डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इसीलिए ‘अपना पंजाब आप बचाईए’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अकाली दल अध्यक्ष बाढ़ संभावित हलकों का दौरा कर लोगों से बातचीत करेंगें और जहां जरूरत होगी वहां बाढ़ सुरक्षा कार्य करेंगें। उन्होने कहा कि यह पहल 18 जुलाई से शुरू होगी और 21,22 और 23 जुलाई को एक गहन अभियान चलाया जाएगा।

अकाली नेता ने यह भी बताया कि शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की अगुवाई में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में अकाली दल तहे दिल से भाग लेगा। इस कार्यक्रम में गुरु दोषी और खालसा पंथ विरोधी मुख्यमंत्री भगवंत मान के धार्मिक अपराधों को उजागर किया जाएगा। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम 24 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर श्री तलवंडी साबो होते हुए श्री आनंदपुर साहिब जाएगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता स. अर्शदीप सिंह कलेर ने खुलासा किया कि सरदार सुखबीर सिंह बादल 20 जुलाई को एसआईटी टीम से मिलेंगें और उनके सभी सवालों का जवाब देंगें। उन्होने साफ यिा कि यह एक राजनीतिक बदलाखोरी की कार्रवाई है क्योंकि अकाली दल अध्यक्ष का बहबलकलां फायरिंग की घटना से कोई लेना-देना नही क्योंकि वह उस समय देश में नही थे।

अकाली दल लीडरशीप ने गोवा के शहीद करनैल सिंह इसरू के बलिदान के लिए 15 अगस्त, संत हरचंद सिंह लोंगांवाल के शहादत दिवस (20 अगस्त) और बाबा बकाला में रखड़ पुन्या (28 अगस्त) को विशाल रैलियों का आयोजन करने के लिए कमेटियां गठित करने का भी फैसला किया।पार्टी ने कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सौंद के घर के सामने शांतिपूर्ण ढ़ंग से विरोध प्रदर्शन कर रहे एमएनआरईजीए मजदूरों और कर्मचारियों पर आंसू गैस के दागने की क्रूर घटना की कड़ी निंदा की। 

पार्टी ने सफाई सेवकों की हड़ताल के लिए आम आदमी पार्टी सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सेवकों को नगर निगम चुनाव से पहले उनकी शिकायतों का समाधान करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार वादे से मुकर गई। अकाली दल ने जोर देकर कहा,‘‘ राज्य में किसी भी महामारी फैलने के लिए आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी’’।

शिरोमणी अकाली दल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से अपनी आगामी पंजाब की यात्रा के दौरान करतारपुर साहिब काॅरिडोर खोलने और साथ ही पाकिस्तान के साथ व्यापार के लिए वाघा बार्डर खोलने की घोषणा करने का अनुरोध किया है। पार्टी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब को दिवालिया कर दिया है और आग्रह किया कि राज्य के  लिए एक विशेष पैकेज दिया जाए ताकि विकास और बुनियादी ढ़ांचे के विकास को सुनिश्चित किया जा सके। पार्टी ने आग्रह किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी एक विशेष पैकेज दिया जाए ताकि एमएसपी को वादे के अनुसार कानूनी  गांरटी दी जाने का भी आग्रह किया।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD