Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वैंकूवर के गुरुद्वारे, मंदिर में मत्था टेक भारत रवाना हुए मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वैंकूवर , 17 Apr 2015

Last updated on: Apr 17, 2015, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी दिन कनाडा के वैंकूवर में खालसा दीवान गुरुद्वारा और लक्ष्मी नारायण मंदिर जाकर मत्था टेका। उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर द्वारा आयोजित आधिकारिक भोज में भी शिरकत की। इसके बाद वह भारत के लिए रवाना हुए। भारत के लिए रवाना होने से पहले अपने ट्वीट में मोदी ने कहा, "मैंने असीम संतोष के साथ कनाडा छोड़ा है। इस दौरे से भारत और कनाडा के रिश्तों में आगे मजबूती आएगी। कनाडा के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।"नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "प्रधानमंत्री हार्पर का विशेष धन्यवाद। वह एक बेहतरीन मेजबान, एक अद्भुत इंसान और एक बहुत प्रिय मित्र हैं।"प्रवासियों से जुड़े दो धर्मस्थल पर जाने के अलावा मोदी ने ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर से भी मुलाकात की। मोदी के कनाडा के दौरे के दौरान निरंतर उनके साथ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री ने वैंकूवर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी की। इसके अलाना वह रॉसल स्ट्रीट स्थित खालसा दीवान गुरुद्वारा और वैंकूवर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर गए।हार्पर ने मोदी के लिए पिनेकल वैंकूवर हार्बरफ्रंट होटल में एक आधिकारिक भोज का आयोजन किया। 

मोदी और हार्पर गुरुद्वारा के भीतर एक कपड़े से सिर ढककर पहुंचे। सिख मान्यताओं के अनुसार गुरुद्वारा में नंगे सिर नहीं जाया जाता। दोनों नेताओं को गुरुद्वारा के अधिकारियों ने पीले रंग का सरोपा, सम्मान का दुपट्टा और एक तलवार भेंट की। प्रार्थना के दौरान दोनों नेता हाथ जोड़कर खड़े रहे। कनाडा में भारतीय मूल के 12 लाख लोग रहते हैं, जिनमें से ज्यादातर लोग वैंकूवर में ही रहते हैं। मोदी ने इस दौरान गुरुद्वारा के बाहर एकत्रित भीड़ को संबोधित करते हुए गुजरात में अपने मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान लखपत स्थित गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लखपत गुरुद्वारे में गुरुनानक साहब 15 दिन रुके थे। यह गुरुद्वारा 2001 में आए भूकंप में क्षतिग्रस्त हो गया था और इसका सफलतापूर्वक पुनर्निर्माण किया गया। मोदी ने गुरुवार को गुरुद्वारे में कहा, "हमें जीवन को मानवता के रंगों से भरना चाहिए और मानवता की सेवा करनी चाहिए।"मोदी और हार्पर ने कोमगाता मारू संग्रहालय का भी दौरा किया। यह संग्रहालय उस स्टीमर की याद में बनाया गया है जिस पर सवार होकर ब्रिटिश भारत से 376 पंजाबी यात्री 1914 में वैंकूवर पहुंचे थे। 

इसमें से केवल 24 यात्रियों को कनाडा में प्रवेश दिया गया था, बाकी 352 यात्रियों के साथ जहाज को वापस भारत भेज दिया गया था। वैंकूवर में लक्ष्मी नारायण मंदिर में मोदी और हार्पर को शॉल प्रदान किया गया और पुजारी ने उनके माथे पर सिदूर का टीका लगाया। लक्ष्मी नारायण मंदिर में मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री हार्पर और कनाडा वासियों को उनका गर्मजोशी भरा स्वागत एवं मेहमान नवाजी करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हिन्दुत्व को एक जीवन पद्धति बताया है। उन्होंने उपस्थित जन-समूह से प्रकृति और करुणा के साथ संतुलन बनाते हुए वैज्ञानिक तरीके से जीवन जीने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अपनाया है और 177 देशों ने भारत के प्रस्ताव का सह-प्रायोजन किया था। उन्होंने कहा कि योग में आधुनिक जीवन के तनाव पर विजय पाने में विश्व को मदद देने की काफी क्षमता है। उन्होंने लोगों से इस संदेश को प्रचारित करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री हार्पर ने कोमागाटामारू संग्रहालय का भी दौरा किया। मोदी नौ अप्रैल से 17 अप्रैल तक तीन देशों के दौरे पर थे। इस दौरान वे फ्रांस, जर्मनी और कनाडा के दौरे पर गए। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD