Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

मोदी सरकार की नीतियां कॉरपोरेट समर्थक : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

दीपेंद्र सिंह हुड्डा
दीपेंद्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 17 Apr 2015

Last updated on: Apr 17, 2015, 00:00 IST

नरेंद्र मोदी सरकार को कॉरपोरेट समर्थक बताते हुए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की जमकर आलोचना की, जिनके कारण देश में असमानता बढ़ रही है। दीपेंद्र ने यहां पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "मोदी सरकार द्वारा अपनाई गई आर्थिक नीतियां देश को खतरे की ओर ले जा रही हैं। एक ओर जहां सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कमी कर कॉरपोरेटों को 2.50 लाख करोड़ का लाभ पहुंचाया है, वहीं दूसरी ओर इसने हमारी आर्थिक स्थिति की परवाह किए बगैर अप्रत्यक्ष करों को बढ़ा दिया है जिसे हम सभी संयुक्त रूप से भुगत रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और ग्रामीण विकास योजनाओं के तहत जारी आवंटन में कटौती करने से पहले दो बार भी नहीं सोचा।"हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र ने कहा, "हमारे वित्तमंत्री का कहना है कि मध्य वर्ग अपना इंतजाम खुद कर सकता है, सड़क परिवहन मंत्री का कहना है कि किसान अपना इंतजाम खुद कर सकता है। अगर इन दो वर्ग के लोग अपना इंतजाम खुद कर सकते हैं तो यह सरकार कॉरपोरेट के लिए इंतजाम करने में क्यों लगी है।"

भारत के लिए असमानता को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए हुड्डा ने कहा, "इससे बड़ी विडंबना क्या होगी कि हमारी 60 फीसदी जनसंख्या जो कि खेती पर निर्भर हैं, देश की जीडीपी में उनकी 17 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं देश के 60 सबसे धनी लोगों के पास देश के कुल धन की 17 फीसदी हिस्सेदारी है।"हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार के देश की विकास दर के संबंध में ऊंचे-ऊंचे आंकड़े गलत हैं। उन्होंने कहा, "यह सरकार भारत द्वारा पिछले एक साल में हासिल की गई विकास दर के बारे में ढिंढोरा पीटती रहती है, लेकिन सरकार आपसे यह सच छिपा रही है कि खेती की विकास दर पिछले 20 सालों के निचले स्तर पर पहुंच गई है।"हुड्डा ने कहा, "यहां तक कि ग्रामीण इलाकों में मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की खरीद में भारी गिरावट दर्ज की गई, जो इस बात का संकेत है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था संकट से जूझ रही है।"

 

Tags: Deepinder Hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD