Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव का राजनीतिक दल बनाने का संकेत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Apr 2015

Last updated on: Apr 15, 2015, 00:00 IST

गैर राजनीतिक आंदोलन 'स्वराज अभियान' को लांच करने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी (आप) के असंतुष्ट नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने बुधवार को संकेत दिए कि अगर उनका आंदोलन सफल होता है तो वे स्वयं के राजनीतिक दल के गठन पर विचार करेंगे। 'स्वराज अभियान' का गठन देश में सांस्कृतिक, राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में स्वराज लाने के उद्देश्य से किया गया है। यहां पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा, "वर्तमान में हम इस तथ्य के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं कि आप अपने संस्थापक सिद्धांतों से भटक गई है। लेकिन इसकी संभावनाएं हैं कि यह आंदोलन एक राजनीतिक पार्टी में बदल सकता है।"

प्रशांत ने हालांकि कहा कि ऐसा तभी मुमकिन है जब उनका आंदोलन स्वराज के सिद्धांत का पालन करना जारी रखे।उन्होंने कहा, "आखिरी फैसला तभी लिया जाएगा जब कुछ सालों में इस अभियान की सफलता का विश्लेषण कर लिया जाएगा।"गौरतलब है कि आप के दोनों संस्थापक सदस्यों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से 28 मार्च को बाहर कर दिया गया था। दोनों नेताओं ने कहा है कि वे अन्य लोगों की भांति अभी भी पार्टी के संस्थापक सिद्धातों में भरोसा रखते हैं और इसीलिए पार्टी से जुड़े रहेंगे।योगेंद्र यादव ने कहा, "स्वराज संवाद कोई राजनीतिक पार्टी अथवा कोई गैर सरकारी संगठन नहीं है। हम आरटीआई के अंतर्गत आएंगे।"

उन्होंने कहा कि स्वराज संवाद एक खुली बातचीत है। इसका आयोजन मंगलवार को किया गया था, जिसमें स्वराज अभियान के गठन का फैसला किया गया है। स्वराज संवाद न तो कोई राजनीतिक पार्टी है और न ही कोई गैर सरकारी संगठन है। उन्होंने कहा कि यह एक सामूहिक नेतृत्व वाला आंदोलन होगा और यह व्यक्ति केंद्रित नहीं होगा।आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर इशारा करते हुए योगेंद्र ने कहा, "हमारा संगठन सामूहिक नेतृत्व वाला होगा। यह व्यक्ति केंद्रित नहीं होगा।"योगेंद्र ने कहा कि पूरे देश में स्वराज यात्राएं आयोजित की जाएंगी जिनके माध्यम से वैकल्पिक राजनीति का संदेश प्रसारित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, "हम एक नया एजेंडा तय करेंगे और उसके अनुसार काम करेंगे।"इसके साथ ही एक स्वराज अभियान के लिए एक संचालन समिति का भी गठन किया जाएगा, जिसका नेतृत्व आनंद कुमार करेंगे।उन्होंने कहा, "स्वराज अभियान के लिए एक संचालन समिति का गठन किया जाएगा, जो कि अगले छह माह में स्वराज अभियान के संबंध में सभी फैसले लेगी। इसमें 100 सदस्य होंगे।"आनंद कुमार ने आप के सदस्यों के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों से भी आह्वान किया कि जो लोग अपने नेतृत्व की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं वे आएं और उनके आंदोलन से जुड़ें।

आनंद कुमार ने कहा, "मैं आप के उन सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों से आह्वान करता हूं जो अपने नेतृत्व से असंतुष्ठ हैं और खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। वे हमारी हेल्पलाइन पर फोन कर हमारे साथ जुड़ सकते हैं।"आप की राजनीतिक मामलों की एक समिति की केजरीवाल के आवास पर बैठक हो रही है। इस बैठक में योगेंद्र और प्रशांत के पार्टी में भविष्य पर फैसला किया जाएगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं को पार्टी से बाहर किया जा सकता है। 

 

Tags: PRASHANT BHUSHAN , Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD