Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'स्वराज संवाद' से कई नेताओं ने कन्नी काटी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुड़गांव , 14 Apr 2015

Last updated on: Apr 14, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के असंतुष्ट नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण द्वारा वैकल्पिक राजनीति के वर्तमान और भविष्य पर चर्चा के मकसद से मंगलवार को आयोजित 'स्वराज संवाद' बैठक से आप के कई नेता व प्रख्यात हस्तियों ने खुद को दूर रखा। इस बैठक से किनारा करने वाले मशहूर हस्तियों में एडमिरल एल.रामदास, आप के पटियाला से सांसद धरमवीर गांधी, पार्टी के पूर्व नेता क्रिस्टिना सामी, सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय व मेधा पाटकर शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, अनुपस्थित होने वाले अधिकांश लोगों ने खराब सेहत या पूर्व व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं का हवाला दिया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी नेताओं ने इस बैठक को आप पार्टी को तोड़ने का प्रयास करार दिया। 

आप के स्वयंसेवक बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे। बैठक से पहले योगेंद्र ने कहा कि यह नई शुरुआत का दिन है और बैठक वैकल्पिक राजनीति पर संवाद के लिए हो रही है।उन्होंने कहा, "यह बैठक वैकल्पिक राजनीति पर संवाद के लिए है और मुझे भरोसा है कि हम इस बैठक में कुछ नया देखेंगे। आप के संविधान ने पार्टी के आम सदस्यों को अभिव्यक्ति की आजादी दी है, जो अन्य पार्टी में नहीं है।"योगेंद्र ने कहा, "अगर कार्यकर्ता पार्टी संविधान के तहत उन्हें दी गई आजादी का इस्तेमाल करते हैं, तो मुझे भरोसा है कि पार्टी इसका आदर करेगी।"आप के एक अन्य सदस्य आनंद कुमार ने पार्टी को तोड़ने या इसे छोड़ने की किसी भी आशंका से इंकार किया। उन्होंने कहा, "न हम पार्टी तोड़ेंगे और न ही इसे छोड़ेंगे। हम इसमें सुधार करेंगे। हम नई पार्टी का गठन नहीं करेंगे।"पार्टी स्वयंसेवकों के बीच दो विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्र वितरित किए गए और उनसे वर्तमान तथा भविष्य की राजनीति पर राय मांगी गई।

 

Tags: Yogendra Yadav , PRASHANT BHUSHAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD