Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

योगेंद्र-प्रशांत का 'स्वराज संवाद' शुरू

..................
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुड़गांव , 14 Apr 2015

Last updated on: Apr 14, 2015, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के नाराज चल रहे नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने मंगलवार को 'स्वराज संवाद' बैठक की शुरुआत की, जिसका मकसद वैकल्पिक राजनीति के वर्तमान और भविष्य पर चर्चा करना है। आप के स्वयंसेवक बैठक में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्से से यहां पहुंचे। बैठक से पहले योगेंद्र ने कहा कि यह नई शुरुआत का दिन है और बैठक वैकल्पिक राजनीति पर संवाद के लिए हो रही है।उन्होंने कहा, "यह बैठक वैकल्पिक राजनीति पर संवाद के लिए है और मुझे भरोसा है कि हम इस बैठक में कुछ नया देखेंगे। आप के संविधान ने पार्टी के आम सदस्यों को अभिव्यक्ति की आजादी दी है, जो अन्य पार्टी में नहीं है।"

योगेंद्र ने कहा, "अगर कार्यकर्ता पार्टी संविधान के तहत उन्हें दी गई आजादी का इस्तेमाल करते हैं, तो मुझे भरोसा है कि पार्टी इसका आदर करेगी।"आप के एक अन्य सदस्य आनंद कुमार ने पार्टी को तोड़ने या इसे छोड़ने की किसी भी आशंका से इंकार किया। उन्होंने कहा, "न हम पार्टी तोड़ेंगे और न ही इसे छोड़ेंगे। हम इसमें सुधार करेंगे। हम नई पार्टी का गठन नहीं करेंगे।"पार्टी स्वयंसेवकों के बीच विभिन्न प्रकार के आवेदन पत्र वितरित किए गए और उनसे वर्तमान तथा भविष्य की राजनीति पर उनकी राय मांगी गई।

 

Tags: Yogendra Yadav , PRASHANT BHUSHAN

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD