Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

ओलावृष्टि का बढ़ाकर मुआवजा दें सरकार: अशोक तंवर

कांग्रेस दिल्ली में करेगीं किसान रैली आयोजित

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 30 Mar 2015

Last updated on: Mar 30, 2015, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एंव पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने सोमवार सुबह सिरसा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार सांय ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के नुक्सान का जायजा लिया और पीडि़त किसानों का दुख दर्द बांटा। उन्होंने किसानों से रूबरू होते हुए भरोसा दिलाया कि फसलों के हुए नुक्सान की भरपाई के लिए राज्य सरकार से बात की जाएगी और इस क्षेत्र में जल्द गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की बात की जाएगी। वहीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी को भी नुक्सान की रिपोर्ट सौंपी जाएगी।तंवर ने किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ हुई है किसान बदहाली झेल रहा है। फसलों का उचित मूल्य ना मिलने से किसान आर्थिक तौर पर कमजोर पड़ गया है। भूमि अधिग्रहण, मंहगे दामों पर किसानों को बीज व पेस्टी साईड़ जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के शासन को जगाने के लिए दिल्ली में जल्द ही एक किसान रैली का आयोजन रख रही है। इस रैली को लेकर आज दिल्ली में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षों व पूर्व मुख्यमंत्रियों की एक बैठक आहूत की है। इस रैली को श्रीमति सोनिया गांधी व राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई शीर्ष नेता सम्बोधित करेगें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, करनाल के बाद रविवार सांय को सिरसा जिला में भी भारी ओलावृष्टि हुई है जिससे किसान की गेंहू, सरसों, आलू, मटर, टमाटर, प्याज सहित विभिन्न सब्जियों एवं हरेचारे की फसलें तबाह हो गई है। किसान इस वक्त सरसों की फसल काटकर बाजार ला रहा था कि एकाएक बरपे कहर ने किसान को बर्बाद कर दिया है। डा. अशोक तंवर ने आज केलनियां, झोरडऩाली, धनूर, ढाणी बंगी, सुलतानपुरियां, अबूतगढ़, ओटू व अन्य गांवों के खेतों में जाकर फसलों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसान की फसल की भरपाई के लिए दस हजार रूपए प्रति एकड़ मुआवजें की बात कह रही है जबकि फसल का नुक्सान बहुत अधिक है। ऐसे में फसल बुआई से लेकर अब तक हुए खर्च की भरपाई करना भी नाकाफी है। इसलिए सरकार को चाहिए की कम से कम पच्चीस से तीस हजार रूपए प्रति एकड़ के लिहाज से मुआवजा दें।

डा. अशोक तंवर ने कहा कि आर्थिक मंदी व अब ओलावृष्टि के बाद हरियाणा में किसान की कमर टूट चुकी है, तथा किसान सकते में है। सरकार को चाहिए कि किसान की इस फसल बर्बादी के बाद नई फसल की बुआई के लिए पीडि़त किसानों को नरमा, कपास सहित विभिन्न जिन्सों के बीज कम दाम पर मुहैया करवाए वहीं खाद व अन्य पेस्टी साईड पर भी सब्सिडी प्रदान करें। उन्होंने कहा कि किसान की दयनीय हालात को देखते हुए गिरदावरी का कार्य प्राथमिक लिहाज से करवाकर किसानों को मुआवजा प्रदान करें। इस मौके पर उनके साथ चैयरमेन ठा. शेर ंिसह, नवीन केडिय़ा, शीशपाल केहरवाला, सुभाष जोधपुरिया, विक्रमजीत एड़वोकट, मैक्स साहुवाला, जगदीश कम्बोज, अमित सोनी, हरदास रिंकू, विकास हंजीरा, विनित कम्बोज, संजय गोदारा, मदन सुथार, जयपाल लाली, समीर इंदौरा चैयरमेन, बूटा सिंह थिंद, हरदीप राणा, कृष्ण तंवर, राजेश खटक सहित विभिन्न हलकों के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Ashok Tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD